Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

अक्टूबर में चलाया जाएगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

  • घर-घर दस्तक देकर बीमारियों के प्रतिजागरूक करेंगी आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान  को लेकर स्वास्थ्य अमला सजग हो गया है। इसकी तैयारियां लग•ाग पूरी कर ली गई हैं। अभियान  के जरिए संचारी रोगों पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम आमजनमानस को जागरूक करेगी। अक्टूबर महीने मेंचलने वाले इस अभियान  के जरिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकरसंचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही बीमार लोगों को चिन्हित करेंगी।

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया – एक अक्टूबर से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह की तैयारी की जा रही है। अन्य विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जाएगा। संचारी रोगों के मामलों की निगरानी, लक्षण युक्त व्यक्तियों की कोविड-19 जांच करवाना, क्षय रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तियों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया- रोगियों के नि:शुल्क परिवहन के लिए रोगी वाहन की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, लावारोर्धी गतिविधियां, मॉनिटरिंग, पर्यवेक्षण, रिपोर्टिंग, अभिलेखीकरण तथा विश्लेषण का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही अभियान  में फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की धुलाई और मास्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभियान   के दौरान प्रशिक्षित आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय, लक्षण एवं निकटतम स्वास्थ्य केंद्र के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने बताया आशा कार्यकर्ता इस दौरान लक्षणों के आधार पर क्षय रोगियों की भी खोज करेंगी। इसके अतिरिक्त खांसी तथा सांस लेने में दिक्कत की शिकायत वाले रोगियों को भी चिन्हित किया जाएगा। उन्हें कोविड जांच के लिए निकट स्वास्थ्य इकाई पर भेजा जाएगा। अभियान  को गति प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव मांगलिक ने मंगलवार को अपने कार्यालय में बैठक बुलाई और इस बाबत दिशा-निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img