जनवाणी संवाददाता |
ऊन: शनिवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए संचालिका प्रीति पाठक द्वारा बच्चों को बाल दिवस मनाने के महत्व को बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरु बच्चों को बहुत अधिक प्यार करते थे।
प्रतियोगिता में कक्षा एक की पोस्टर पर बिंदी लगाने में वंदना, कक्षा दो की पेपर कप से इमारत बनाने में शिवम, कक्षा 3 की पिन बोल में दिव्या, कक्षा 4 गुब्बारा दौड़ में बालिका वर्ग में अंकिता और बालक वर्ग में विशु और कक्षा 5 की चम्मच दौड़ वर्षा, कक्षा 6 की कुर्सी दौड़ में आविष, कक्षा 7 और 8 कि बालक वर्ग में शादाब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में कक्षा 7 और 8 कि लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता कराई गई जिसमें कक्षा 8 की लड़कियों की टीम ने विजय प्राप्त की।
सभी विजेताओं को प्रधानाध्यापक ऊषा रानी वर्मा ने पारितोषिक देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस प्रतियोगिता के आयोजन में नीलम बालियान, लता मंगेशकर, गीता रानी, पुष्पा देवी, अश्वनी कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।

