जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने आज रविवार को चार थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि दो थानेदारों के थाने बदल दिए।
एसएसपी ने कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर, सिविल लाइन इंस्पेक्टर विशंभर दयाल, इंस्पेक्टर मेडिकल दिनेश उपाध्याय, इंस्पेक्टर नौचंदी उपेंद्र सिंह को लाइन भेज दिया है। वहीं इंस्पेक्टर मवाना अजय कुमार को लिसाड़ी गेट और इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को मवाना भेजा गया है।

