Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

हैकर्स ने मांगी फिरौती, यूपीएसआरटीसी मेरठ के ट्विटर अकाउंट पर कब्जा

  • हैकर ने ईमेल भेजकर मांगी 600 डालर की फिरौती, पुलिस के पास जाने पर दी परिणाम भुगतने की धमकी

  • एसएसपी से लेकर परिवहन निगम के लखनऊ मुख्यालय तक को अवगत कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लि. के आरएम मेरठ का ट्विटर एकाउंट हैक कर लिया गया है। इसी के साथ सेवा प्रबंधक की ई-मेल आईडी भी हैक ली गई है। दोनों एकाउंट को मुक्त करने के नाम पर 600 अमेरिकी डालर की डिमांड मेल भेजकर की गई है।

हैकर ने धमकी दी है कि अगर इस बारे में पुलिस के पास जाने का कदम उठाया गया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अधिकारियों ने इस बारे में एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही निगम के मुख्यालय स्तरीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।

57 2

मेरठ परिक्षेत्र के प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि कई दिन से यूपीएसआरटीसी मेरठ के नाम से बनाया गया ट्विटर एकाउंट काम नहीं कर रहा था। इसको संचालित करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई लाभ नहीं हो सका।

बताया गया है कि यह ट्विटर एकाउंट सेवा प्रबंधक की आफिशियल मेल आईडी को प्रयोग करके बनाया गया था। अभी इस एकांउट को रिकवर करने के बारे में जानकार लोगों से मदद लेने की प्रक्रिया जारी थी, इसी दौरान सेवा प्रबंधक की आफिशियल ई-मेल पर उन्हीं की आईडी से हैकर का भेजा हुआ एक मेल मिला।

56 1

जिसमें हैकर ने कहा कि उसने कुछ महीने पहले हैकिंग के जरिये उन सभी उपकरणों तक अपनी पहुंच बना ली, जिनका उपयोग एसएम ब्राउजिंग के लिए करते हैं। इनमें ट्रोजन वायरस स्थापित करके कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपना नियंत्रण और नजर बना लिया है। साथ ही कंप्यूटर से सभी जानकारी, डेटा, फोटो आदि डाउनलोड कर लिए हैं।

धमकी दी गई कि उसने अश्लील वीडियो भी बना रखी है, अगर उसे 600 अमेरिकी डालर न दिए गए, तो वह ऐसे वीडियो एक क्लिक में सार्वजनिक करते हुए उनके दोस्तों, सहकर्मियों, रिश्तेदारों और संपर्क नंबरों तक भेज दिए जाएंगे। इसी के साथ विभिन्न प्रकार की धमकियों का प्रयोग किया गया है।

आरएम केके शर्मा ने बताया कि इस बारे में एसएसपी को अवगत कराते हुए साइबर सैल के माध्यम से हैकर तक पहुंचने की मांग की गई है।

सेवा प्रबंधक लोकेश राजपूत ने प्रधान प्रबंधक आईटी को लिखे पत्र में पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन और कार्यवाही का अनुरोध किया है।

दूसरी ओर पुलिस टीम इस मामले को गंभीरता से लेकर ऐसा करने वालों तक पहुंचने का प्रयास करने में जुटी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img