नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रोशन परिवार की जिंदगी पर बेस्ड डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोशन्स’ 17 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसकी सफलता का जश्न मनाने के लिए बीते दिन रविवार की शाम एक पार्टी आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। हालांकि पार्टी में सभी सितारे काफी खूबसूरत लग रहे थे, लेकिन रेखा ने अपने नए लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।
रोशन परिवार के ये लोग पार्टी में हुए शामिल
बता दें कि, इस पार्टी में ऋतिक रोशन, राकेश रोशन, सुनैना रोशन, पिंकी रोशन, पश्मीना रोशन समेत कई अन्य लोग शामिल हुए। इन सितारों ने पार्टी की शोभा को बढ़ा दिया।
ये सितारे हुए शामिल
‘द रोशन्स’ की पार्टी में कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। जिसमें रमेश तौरानी, गिरीश कुमार, कुमार एस तौरानी, वाणी कपूर, आकाश रंजन, आदित्य सील, नीतू कपूर, भूषण कुमार, सिद्धार्थ आनंद, आनंद पंडित, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, जावेद अख्तर, शाबान आजमी, अनुष्का रंजन, अनुपम खेर, डेविड धवन, सबा आजाद और अन्य ने पार्टी में चार चांद लगा दिए।
रेखा ने अपने न्यू लुक से सभी का ध्यान किया आकर्षित
दिग्गज अभिनेत्री रेखा अपनी खूबसूरती और चार्म के लिए पहचानी जाती हैं। ‘द रोशंस’ की पार्टी में उन्होंने अपने लुक से महफिल लूट ली। रेखा सफेद और काले रंग के आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने अपने साथ एक गोल्डन स्लिंग बैग कैरी किया था, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था।
इन दिग्गजों ने भी की शिरकत
इस पार्टी में सिमी ग्रेवाल, जीतेंद्र, योगेश लखानी, अलका याग्निक, पद्मिनी कोल्हापुरे, अमीषा पटेल, शशि और अनु रंजन ने भी शिरकत की। रोशन की डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर 17 जनवरी 2025 से स्ट्रीम होगी। इसमें राकेश रोशन, राजेश रोशन और ऋतिक रोशन ने वर्षों के अपने संघर्ष और जीत के बारे में सब कुछ साझा किया है।

