Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

Alia Bhatt: आलिया भट्ट को लेकर करण जौहर ने कही ये बात, बोले ‘वो इतनी सफल अभिनेत्री बनेंगी कभी नहीं सोचा था’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आलिया भट्ट बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है। बता दें कि, आलिया भट्ट ने अभिनेत्री के तौर पर उनके करियर की शुरूआत फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी। इस फिल्म के निर्माता करण जौहर थे और उन्होंने ही आलिया भट्ट को अपनी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करवाया था। वहीं, अब एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को लेकर बात की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वे जानते थे कि आलिया भट्ट स्टार बनने वाली हैं, लेकिन इतनी सफल अभिनेत्री बनने वाली हैं, यह नहीं पता था।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बारे में की बात

एक इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा कि वरुण और सिद्धार्थ मेरे असिस्टेंट रह चुके थे माय नेम इज खान में। आलिया को मैं पहली बार लॉन्च करने जा रहा था। मैं उनसे पहली बार मेरे ऑफिस में मिला था, जब वे स्कूल से आईं थीं। जब इन तीनों को मैंने लॉन्च किया तो अपनी टीम से साफ कह दिया था कि इन तीनों के साथ आप बड़े स्टार्स की तरह ही ट्रीट करें। हमनें कभी उन्हें नए सितारों की तरह ट्रीट किया ही नहीं। हमने हमेशा उन्हें मेगा स्टार की तरह रखा, ताकि वे भी उसी तरह से काम कर सकें।

आलिया भट्ट को लेकर कहा

करण जौहर ने कहा, “हमेशा लगा की आलिया स्टार बनेंगी, लेकिन इस किस्म की अभिनेत्री बनेंगी, यह मैं नहीं सोच पाया।” करण जौहर ने कहा कि हमेशा कहता हूं कि उनका इमोशनल लॉन्च ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ था और प्रोफेशनल लॉन्च ‘हाइवे’ थी। उस फिल्म ने आलिया के लिए एक्टिंग के सारे दरवाजे खोल दिए।

इन फिल्मों पर की बात

करण जौहर ने अपने करियर की गेम चेंजिग फिल्म को लेकर बात की है। करण जौहर ने कहा, “जब मैं माय नेम इज खान फिल्म पर काम कर रहा था। मुझे लगता था कि ये फिल्म मेरे दायरे के बाहर है। 12 सालों बाद मुझे लगा कि मुझे सच में काम आता है, मैं निर्देशक हूं।”

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img