Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

गुड्डू मुस्लिम के मेरठी नेटवर्क को तलाश रही एसटीएफ

  • अतीक के बेटे असद के भवानी नगर में आने के बाद से हलचल तेज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के मारे जाने के बाद एसटीएफ की सूची में बमबाज गुड्डू मुस्लिम सबसे ऊपर आ गया है। प्रदेश के एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने जिस तरह से गुड्डू मुस्लिम के मेरठ कनेक्शन की चर्चा की थी उससे हड़कंप मच गया था। अब एसटीएफ गुड्डू के मेरठी नेटवर्क को खंगाल रही है कि ऐसे कौन-कौन लोग हैं जो गुड्डू से जुड़े हुए थे।

उमेश पाल की हत्या के बाद जिस तरह से अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुड्डू मुस्लिम मेरठ में भवानी नगर स्थित अपने फूफा डा. अखलाक के घर रुका था और पैसों का लेन देन किया था, उसका वीडियो वायरल होते ही एसटीएफ ने डा. अखलाक को गिरफ्तार कर नैनी जेल भेज दिया था वहीं उसकी पत्नी आइशा नूरी और दो बेटियों को भी मुलजिम बना दिया था।

गुड्डू मुस्लिम के मेरठ से निकलने के बाद एनसीआर में घूमने की सूचना एसटीएफ को मिली थी। गत दिवस यह खबर उड़ी थी कि गुड्डू को अजमेर में देखा गया है। हालांकि एसटीएफ का पूरा फोकस मेरठ और उसके आसपास के जनपदों पर ज्यादा है, क्योंकि अतीक के बेटे असद के मेरठ के आसपास कई लोगों से संबंध का पता लगा है।

भवानी नगर में सन्नाटा

अतीक अहमद के बहनोई भवानी नगर निवासी डा. अखलाक के घर ताला लगा हुआ है। कभी यह घर गुलजार रहा करता था। जबसे गुड्डू मुस्लिम और असद की खातिरदारी की गई तभी से इस घर को ग्रहण लग गया। अखलाक की पत्नी और दो बेटियों को आरोपी बनाने के बाद पूरा परिवार फरार चल रहा है। गली में कोई भी अखलाक के परिवार के बारे में बात करने को तैयार नहीं है। हर कोई बचना चाह रहा है और यह कह कर पीछा छुड़ा रहा है कि उनको इस परिवार के क्राइम कनेक्शन के बारे में कुछ नहीं पता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img