जनवाणी संवाददाता |
बाबरी/शामली: पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। तभी पुलिस को वाहन चोर के बारे में जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की ईको गाडी और तमंचा कारतूस बरामद किए है। वाहन चोर ने अपना नाम रवि पुत्र सोमपाल निवासी गांव कुआखेडा थाना नानौता जनपद सहारनपुर बताया है।
बाबरी थाना प्रभारी ने वीरेंद्र कसाना ने बताया कि नौ जनवरी को कुलदीप कुमार पुत्र ओमपाल निवासी मोहल्ला सुन्दर नगर रामपुर थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी ईको गाडी नंबर यूपी-12 बीएच-9296 को बुटराडा चौराहे के पास से चोरी कर ली गई।
कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गाडी की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने एक सूचना के बाद अभियान चलाते हुए वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की ईको गाडी भी बरामद कर ली।

