- अग्रवाल मंडी टटीरी में लायंस क्लब की एक बैठक आयोजित, क्लब की रिपोर्ट प्रस्तुत की
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: अग्रवाल मंडी टटीरी में लायंस क्लब की एक बैठक आयोजित की गयी और वहां क्लब की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रीजन चेयरमैन हंसराज गुप्ता ने कहा कि टटीरी लायंस क्लब जोन व रीजन का सर्वोत्तम क्लब है और यहां सबसे अधिक समाजसेवा के कार्य किए जाते है। सभी को गरीबों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
अग्रवाल मंडी टटीरी में लायंस क्लब की एक बैठक अध्यक्ष डॉक्टर कमला अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रीजन चेयरमैन हंसराज गुप्ता व जोन चेयरमैन मनीष गुप्ता की अधिकारी की यात्रा पर सचिव अलका गुप्ता ने क्लब की सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें एक जुलाई को डॉक्टर्स सम्मान, छह बार मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, चार बार पौधारोपण का कार्य, वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया आनलाइन नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत पोस्टर पेंटिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, शिक्षक दिवस पर 10 शिक्षकों का सम्मान, दो रक्तदान शिविर, 80 लीटर का वाटर कूलर एवं एलसीडी कोविड-19 के रोगियों के लिए सर्वोदय अस्पताल अग्रवाल मंडी टटीरी को भेंट आदि कार्यक्रम हुए। कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बताया की क्लब के मंडल एवं इंटरनेशनल शुल्क का भुगतान समय से कर दिया गया है इसके अतिरिक्त भी अनेक सेवा कार्य किए गए। रीजन चेयरमैन हंसराज गुप्ता ने कहां की लायंस क्लब अग्रवाल मंडी सेवा कार्यों में रीजन का सर्वोत्तम क्लब है।
जोन चेयरमैन मनीष जैन ने कहा कि यहां सेवा कार्य ही उद्देश्य है कोरोना काल में भी क्लब के सेवा कार्यों में कोई रुकावट नहीं आई है। कार्यक्रम चेयरमैन पंकज गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में प्रथम उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, रीजन सचिव प्रवीण गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक गोयल, पूर्व रीजन चेयरमैन गुनेंद्र गुप्ता, संजय गर्ग, कमलेश कौशिक, राकेश बंसल, सचिन गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संचालन अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर बागपत क्लब के अध्यक्ष राजपाल शर्मा, डॉक्टर सुरेश कौशिक, सचिन गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज मित्तल, आशुतोष मित्तल, अतुल जिंदल, सचिन सिंघल, विभोर जिंदल, अशोक कुमार, सीमा देवी, डॉक्टर दीपक शर्मा, अश्वनी मानव, डॉ रामलाल, अजय मित्तल, वीरेंद्र त्यागी, नरेश गुप्ता, प्रमोद जैन, श्वेता गुप्ता, डॉ. जेएस शर्मा आदि शामिल रहे।

