- खेकड़ा थाना क्षेत्र के बाद गांव के जैन मंदिर का मामला
जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: थाना क्षेत्र के बाद गांव स्थित जैन मंदिर के बाहर गत दिवस शाम को बिरयानी के ठेले पर जैन शिकंजी बेचने पर बवाल हो गया। जिसके कई श्रद्धालुओं को चोट लगी है। एक समुदाय ने श्रद्धालुओं की बस पर पथराव कर दिया। मामले की सूचना पर एसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे और 4 को गिरफ्तार कर लिया।
15 अगस्त के अवसर पर बड़ा गांव के तीर्थ स्थल जैन मंदिर में कार्यक्रम था।
जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालु आये हुए थे। मंदिर के बाहर मेला भी लगा हुआ था। एक ठेले पर चिकन बिरयानी लिखा हुआ था और वह शिकंजी बेच रहा था। इसका श्रद्धालुओं ने विरोध किया। जिसके बाद वहां भीड़ एकत्र हो गयी। ठेले वाले ने अपने लोगो को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद वहां दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। एक पक्ष ने श्रद्धालुओं की बस पर पथराव कर दिया।

इसमे कई श्रद्धालुओं को छोटे आये। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी नीरज कुमार जादौन भी मै फोर्स मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए 4 को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गयी है। एसपी ने कहा कि जो भी दोषी होगा सख्त कार्यवाही होगी।

