Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

आवारा पशुओं से निजात और गन्ना भुगतान की मांग

  • समस्याओं पर किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: गुरुवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि आवारा पशु किसानों की मेहनत से तैयार की गई फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, उन्होंने आवारा पशुओं से निजात दिलाने, जल्द से जल्द किसानों का गन्ना भुगतान कराने और गन्ने का रेट घोषित जएने की मांग की।

उन्होंने छोटे किसानों की गन्ना पर्चियों शीघ्र प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था संचालित करने, गन्ना भुगतान न होने तक किसानों पर स्कूलों द्वारा बच्चों की फीस का दबाव न बनाया जाए। सभी फसलों के एमएसपी को कानूनी गारंटी मिलनी चचाहिए। उन्होंने नलकूपों एवं घरेलू बिजली की दरों में की गई वृद्धि को भी वापस लेने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में चौधरी सवित मलिक, जयपाल सिंह, ऋषिपाल मलिक, राजेंद्र मलिक, कुलदीप मलिक, अनित निर्वाल, रणकुमार, संजीव लिलौन, विपुल निर्वाल आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img