- बलवा में पूर्व मंत्री स्व. हुकुम सिंह की प्रतिमा का अनावरण
- कार्यक्रम में कुंवर प्रणव चैम्पियन और नंद किशोर गूजर भी पहुंचे
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: गांव बलवा गूजरान में उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह किसी एक समाज के नहीं बल्कि सर्वसमाज के नेता थे। जिन्होंने अपने ज्ञान, राजनीतिक कौशल और कुशल व्यवहार के बल पर प्रदेश तथा देश की राजनीति में अपनी अमिट पहचान बनाई जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

बुधवार को स्व. बाबू हुकुम सिंह की तीसरी पुण्यतिथि जनपदभर में मनाई गई। शामली के गांव बलवा गूजरान में उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रांगण में बाबू हुकुम सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण उत्तराखंड के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने किया।
इस अवसर पर राजकीय हाईस्कूल के मैदान में आयोजित समारोह में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा बाबू हुकुम सिंह विद्वता के धनी थे। जिन्होेंने न केवल परिवार बल्कि समस्त क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी कार्यशैली युवाओं के लिए अनुकर्णिय है।

शामली सदर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने बाबू हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका संयमित जीवन और रहन-सहन सभी के लिए प्रेरणादायक है। अपनी राजनीतिक, प्रशासनिक सूझबूझ और मित्रवत व्यवहार के बल पर वे साढ़े चार दशकों तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश ही नहीं देश की संसद में भी पहचान बनाई।
भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने अपने पिता बाबू हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह वाकपटुता, कुशल व्यवहार व्यक्तित्व के धनी थे, जिसके लिए उन्होंने इतने लंबे समय तक लोगोंं के दिलों पर राज किया।
दादरी क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह अपनी योग्यता और कार्यों की बदौलत अलग पहचान थी, उनका कोई तोड़ नहीं था।
कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व एमएलसी वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि हम अलग-अगल पाटियों में होने के बावजूद हमेशा एक-दूसरे से जुड़े रहे। इससे पूर्व विद्यालय परिसर में हवन यज्ञ का हुआ जिसे पंडित दीपक कुमार ने हवन यज्ञ कराया।
कार्यक्रम में लोनी के विधायक नन्दकिशोर गूजर, कलस्यान खाप चौधरी रामपाल सिंह, सांसद प्रदीप चौधरी के पुत्र हर्ष चौधरी, भाजपा नेता हरबीर मलिक, सपा नेता अतुल प्रधान, चौधरी रूद्रसेन, अंशुमन सिंह, चंदन चौहान, भूपेंद्र सिंह, राजपाल सिंह माजरा, भरतसिंह छोकर, मामचंद चौहान, नाथीराम चौहान, राजेन्द्र सिंह चौहान, मदन सिंह, सोनू, श्रवण कुमार, राजकुमार, गौतम सिंह, प्रीतम सिंह, चैनपाल, साधूराम, बाबूराम, डा़ मनोज चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय संगल, निशिकांत संगल, अनिल उपाध्याय, ओमपाल धर्म जागरण प्रांत प्रमुख, अर्जुन सिंह चौहान पिलखुआ नगर प्रचारक, रवि, रजत, डा़ सतीश कुमार, पप्पू बधेव मौजूद थे।

