- व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने एसपी से की मुलाकात
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: व्यापारी व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव से मुलाकात की। साथ ही, अंग वस्त्र ओढ़ाकर तथा बुके भेंटकर स्वागत किया। शुक्रवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम का आठ सदस्य प्रतिनिधि मंडल संजय संगल की अध्यक्षता में पुलिस आफिस पर पुलिस कप्तान सुकीर्ति माधव को सम्मान का अंग वस्त्र ओढ़ाकर किया।
पुलिस अधीक्षक का सम्मान पिछले दिनों सर्राफा की दुकान पर वारदात के प्रयास के कुछ ही घंटों बाद बदमाशों को गिरफ्तार करने पर किया गया। इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप विश्वकर्मा ने व्यापारियों की ओर से सीसीटीवी कैमरे अपने प्रतिष्ठानों पर लगवाने का आह्वान करते हुए पुलिस कप्तान को सुरक्षा फोरम की तरफ से एक सुझाव पत्र भी सौंपा। जिसमें नगर के मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी लगाए जाने तथा स्कूल कालेज एवं ट्यूशन सेंटर के आसपास गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया।
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सुझावों पर सहमति जताते हुए समस्त सुझवों की प्रशंसा करते हुए कहा कि चौराहों पर कैमरे नगर पालिका परिषद के द्वारा या अन्य किसी संस्थान के द्वारा लगवाए जाएंगे। इस अवसर पर मुकेश कुमार जांगिड़, अंकुर गोयल, रवि गोयल, अंकुर गर्ग, आकाश वर्मा, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

