Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Meerut News: कांवड़ यात्रा को अपवित्र करने की कोशिश पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से बिजनौर तक हेलीकॉप्टर द्वारा पूरे यात्रा मार्ग का वृहद सर्वेक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा की सुचारू व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आस्था के सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से यात्रा की पवित्रता को बनाए रखने पर बल दिया, ताकि लाखों श्रद्धालुओं का विश्वास और उत्साह अक्षुण्ण रहे। मुख्यमंत्री ने खानपान की वस्तुओं को अपवित्र करने जैसी कुचेष्टा करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कृत्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि कांवड़ यात्रा की शुचिता पर कोई आंच न आए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों को बख्शा न जाए, जिससे यात्रा का माहौल शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहे।

श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने जगह-जगह पंडाल, खानपान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग में साफ-सफाई, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए उच्च कोटि की व्यवस्था की जाए। पूरे कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में कोई कोर-कसर न छोड़ी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विश्राम स्थलों और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के सहयोग से इन व्यवस्थाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री का यह दौरा और उनके दिशा-निर्देश कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और पवित्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के अपनी आस्था का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना सकें।

शिवभक्त कांवड़ियों की कार्यकुशलता हर घंटे जानेगा रेंज ऑफिस

पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने अपर राज्य रेडियो अधिकारी के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर रेंज के जनपद अफसरों के साथ उपलब्ध संचार उपकरणों की समीक्षा की। डीआईजी ने कहा कि जनपद स्तर से प्रत्येक घंटे पर कांवड़ यात्रा की कार्यकुशलता की रिपोर्ट रेंज कंट्रोल रूम को नोट कराए जाएगी।

सोमवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपर राज्य रेडियो अधिकारी विनोद सिंह के साथ परिक्षेत्रीय जनपदों के साथ कांवड़ यात्रा के मद्देनजर संचार उपकरणों को लेकर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डीआईजी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद प्रत्येक घंटे पर कांवड यात्रा की कुशलता रेंज कंट्रोल को नोट कराएंगे। कांवडियों से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटना की सूचना तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को देते हुए रेंज कन्ट्रोल को नोट कराई जाएगी।

इसके लिए पहले से स्थापित आरटी सेटों को चेक कर सुदृढ संचार व्यवस्था स्थापित की गई है। थानो का कंट्रोल रूम से सीधा संचार सम्पर्क स्थापित किया गया है। वायरलेस बेस्ड पीए सिस्टम क्रियाशील किए गए हैं। सीसीटीवी कंट्रोल रूम व यूपी 112 कन्ट्रोल रूम से सीधा सम्पर्क रहेगा। यूपी 112 व इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का आपस में समन्वय रहेगा। सूचना प्राप्त होने पर जोनल व सेक्टर, चौकी का फोर्स, कांवड मोबाइल, क्यूआरटी तथा एम्बूलेंस तत्काल मौके पर भेजी जाएगी। समीक्षा बैठक में आरएसआई, रेंज कन्ट्रोल रूम प्रभारी तथा कांवड़ सेल प्रभारी उपस्थित रहे।

रेंज में वाहनों की स्थिति पर एक नजर

मोबाइल दस्ता के रूप में परिक्षेत्र के चारों जनपदों में 263 फोर व्हीलर व 288 टू व्हीलर गाडिया लगाई गई है। इनमें जनपद मेरठ में 115 फोर व्हीलर, 55 टू व्हीलर, बुलन्दशहर में 78 फोर व्हीलर व 102 टू व्हीलर, जनपद बागपत में 48 फोर व्हीलर व 72 टू व्हीलर तथा जनपद हापुड में 22 फोर व्हीलर व 59 टू व्हीलर गाड़ियां लगाई गई है।

औघड़नाथ मंदिर और बचत भवन में कंट्रोल रूम

मेरठ रेंज के जनपद मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर एवं बचत भवन में सब-कन्ट्रोल स्थापित किया गया है, जिस पर जनपद स्तर से 15 एवं बाह्य जनपद से 14 रेडियो निरीक्षक, आरएसआई, प्रधान परिचालक, सहायक परिचालक की ड्यूटी लगाई गई है।

पुरा महादेव में कंट्रोल रूम

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जनपद बागपत में पुरा महादेव मंदिर के अलावा चौकी बरनावा, चौकी सरूरपुर, चौकी दाहा तथा कर्मशाला पुरामहादेव पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इनके संचालन के लिए जनपद स्तर से 15 तथा बाह्य जनपदों से 14 रेडियो उपनिरीक्षक, आरएसआई, प्रधान परिचालक व सहायक परिचालक की ड्यूटी लगाई गई है।

हापड़ और बुलंदशहर में कंट्रोल रूम

जनपद बुलन्दशहर में गुलावटी थाना क्षेत्र के बराल, थाना डिबाई के भीमपुर तथा अम्बकेश्वर मंदिर अहार पर सब कन्ट्रोल स्थापित किया गया है। इनके संचालन के लिए जनपद स्तर से 14 तथा बाह्य जनपदों से 05 रेडियो उपनिरीक्षक, आरएसआई, प्रधान परिचालक व सहायक परिचालक की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह जनपद हापुड़ में ब्रजघाट, हापुड़ नगर के सबली मंदिर, थाना पिलखुवा के आजमपुर देहपा शिव मंदिर तथा थाना बाबूगढ़ के छपकौली शिव मंदिर पर सब कंट्रोल तथा इंटीग्रेटिड कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके संचालन के लिए जनपद स्तर से 15 तथा बाह्य जनपदों से 03 रेडियो उप निरीक्षक, आरएसआई, प्रधान परिचालक व सहायक परिचालक की ड्यूटी लगाई गई है।

कांवड़ यात्रा में रेंज की संचार व्यवस्था

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि रेंज के जनपदों को मांग के अनुसार संचार उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। जनपद में विद्यमान के अतिरिक्त जनपद मेरठ को रिपीटर सेट, बागपत को 53 स्टेटिक व मोबाईल सेट तथा 46 हेंड हेल्ड सेट, जनपद हापुड को 18 स्टेटिक व मोबाईल सेट व 35 हेंड हेल्ड सेट तथा जनपद बुलन्दशहर को 12 स्टेटिक व मोबाइल सेट उपलब्ध कराए गए हैं। इनके संचालन के लिए मेरठ को 14, बागपत को 14, हापुड को 03 व बुलंदशहर को 05 रेडियो निरीक्षक, आरएसआई, प्रधान परिचालक, सहायक परिचालक बाह्य जनपदों से ड्यूटी के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img