- अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद का धरना
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों के विरुद्ध अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद ने तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही, कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
सोमवार को अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद के राष्ट्रीय महासचिव तेजपाल गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों के खिलाफ तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया।
बता दें कि एक सप्ताह पूर्व कार्यकर्ताओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा था जिसमें मांगे न मानने पर तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।
सोमवार को कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्रीय मांगों जिनमें कृषि कानूनों को वापस लेने, हरियाणा, पंजाब के समान बिजली बिल करने एवं बकाया के नाम पर उत्पीड़न बंद करने के साथ ही गन्ना भुगतान मय ब्याज कराया जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
धरना-प्रदर्शन करने वालों में पप्पू नायक, साधु गुज्जर, धर्मवीर शर्मा, किरण पाल, बनारसी, हरपाल कश्यप, मानसिंह, बिजेंद्र, लाल सिंह आदि शामिल रहे।

