
आजकल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय विमर्श में अपनी जगह बनाए हुए हैं। अभी तक जहां अशोका विश्वविद्यालय से एक शिक्षक का इस्तीफा चर्चाओं में था, वहीं एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक को बाहर करना भी जोरों से चर्चा में बना हुआ है। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के लिए भी एक नया आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं को आदेशित किया गया है कि छात्रावासों में किसी भी प्रकार की बैठकें अथवा समारोह आयोजित करना पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। अगर कोई छात्र छात्रा ऐसा करते हैं तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें छात्रावास से निलंबित अथवा निष्कासित भी किया जा सकता है।