- ग्वालीखेड़ा बालिका डिग्री कॉलेज में कैंप का चौथा दिन
जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: ग्वालीखेडा के मा अंबा बालिका डिग्री कालेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के चौथे दिन गुरुवार को छात्राओं को विभिन्न प्रकार की क्रियाएं सिखाई गयी।
हिदुस्तान स्काउट गाइड के तत्वाधान में चल रहे इस शिविर में स्काउट एंड गाइड के मंडल प्रभारी सचिन शर्मा ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के रंगोलियां, बांसों द्वारा चतुर्भुज, पिरामिड बनाना, रोगियों का बिस्तर बदलना, जहर खुरानी गिरोह से बचाव के उपाय, कलात्मक नाटिका सहित अनेकों क्रियाएं सिखाई।
संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने कहा कि छात्राऐ स्काउट कैम्प में सिखाई जा रही क्रियाओं का अच्छी तरह से निर्वहन करें। संस्था महासचिव डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, प्रबंध निदेशक डा. शबाना, डॉ. संजीव कुमार, डॉ गीता, डॉ. शाबरा, डॉ. सचिन, आरती, शमा आदि उपस्थित रहे।

