- अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या डिग्री कालेज में समारोह का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में लायंस क्लब टटीरी की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहां छात्राओं को खेल सामाग्री का वितरण करते हुए उनसे खेलकूद के माध्यम से भी कैरियर बनाने का आह््वान किया।
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में लायंस क्लब टटीरी की ओर से जियालाल अग्रवाल प्रेमवती अग्रवाल की स्मृति में एक सम्मान समारोह का शुभारंभ सुप्रसिद्ध समाजसेवी ईश्वर अग्रवाल व मोहित अग्रवाल ने किया।
उन्होंने वहां पर छात्राओं एवं खेल प्रभारी को खेल सामग्री प्रदान करते हुए कहा खेलकूद के साधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभा को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। कॉलेज के सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में वही अपना कैरियर बना सकती हैं।
कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। छात्राएं विश्वविद्यालय स्तर से पुरस्कार प्राप्त कर रही है। इस अवसर पर लायंस क्लब के उपाध्यक्ष दीपक गोयल, निर्मला, ममता, समा, शिल्पा वर्मा, संजय सैनी, सुमन शर्मा अदि मौजूद रहे।

