Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

30 फीट खाई में कार गिरने से सूबेदार की मौत

  • गमगीन माहौल में मासूम बेटे ने दी पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: समय से पहले वीआरएस लेकर आ रहे सेना के सूबेदार की झांसी के पास 30 फीट गहरी खाई में कार गिरने से मौत हो गई। सूबेदार का शव मेरठ पहुंचने पर सैन्य सम्मान के साथ सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सांसद और विधायक आदि मौजूद थे। जागृति विहार निवासी सेना में सूबेदार संजय सिंह की तीन दिन पहले झांसी में कार 30 फीट गहरी खाई में गिर गई थी।

उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सूबेदार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की रात सेना के जवान उनके शव को लेकर उनके आवास जागृति विहार पहुंचे। सूरजकुंड पर सैन्य अधिकारियों ने सूबेदार के पार्थिव शव को गार्ड आॅफ आॅनर दिया। परिजनों ने बताया कि संजय 17 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन कर रखा था।

05 7

एक महीने बाद उनको रिटायर होना था। वह छुट्टी के लिए कार से अपने घर मेरठ आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार झांसी के पास 30 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। उनकी पत्नी कनिका भावनपुर में सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। मासूम बेटे ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। बेटे को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू आ गए। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, व्यापार संघ के नेता नवीन अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत, दो घायल

कंकरखेड़ा: नेशनल हाइवे पर रविवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए गए। तीसरे युवक ने अस्पताल में सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। थाना क्षेत्र की हाइवे स्थित कैलाशी अस्पताल के सामने एक छोटे हाथी ने पैदल जा रहे युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद युवक कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा था।

सड़क पर सिर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को राहगीरों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया था। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति में युवक को मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सोमवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया।

वहीं दूसरी ओर अज्ञात वाहन ने शिवलोकपुरी निवासी दो युवकों की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरे। युवक गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौड़ का कहना है कि मृतक युवक की शिनाख्त कराई जा रही है। वहीं घायलों के परिजनों ने थाने पर तहरीर दे दी है।

स्कू टी में कार सवार ने मारी टक्कर, एक की मौत

दौराला: दादरी गांव के पास सोमवार देर रात एक स्कूटी में पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। जिस कारण स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे युवक को घायल हालत में सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया है। खतौली के मोहल्ला काजियान निवासी सारिक एक युवक के साथ स्कूटी पर सवार होकर मेरठ गया था। देर रात वापस लौटते समय दादरी गांव के सामने उसकी स्कूटी में पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी।

जिस कारण सारिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया और शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दौराला थाने के लिए रवाना हो गए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img