Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

भाजपा को वार्ड स्तर पर मजबूत किया जाएगा: सुभाष वर्मा

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: जिला पंचायत सिविल लाइंस स्थित अतिथि गृह परिसर में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने चौधरी अजीत सिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हर स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कि अपने कार्यकर्ताओं के हितों का पूरा ख्याल रखती है और समय आने पर उसे बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी भी देती है।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर चौधरी अजीत सिंह ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया और आज स्वागत करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी पनियाला सहकारी समिति के चेयरमैन इंजीनियर नवनीत सिंह का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक और सिद्धांत वाली पार्टी है। यहां पर कार्यकर्ताओं का हर स्तर पर सम्मान होता है संगठन और सत्ता में सभी कार्यकर्ताओं को समय-समय पर विभिन्न दायित्व संभालने का अवसर भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।

उन्होंने भाजपा के मोर्चों में नामित हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वह जनता की भावनाओं के अनुरूप काम करेंगे। सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को संगठन के जरिए आम जनता तक पहुंचाने के हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह बड़े ही राजनीतिक सूझबूझ वाले राजनीतिज्ञ हैं। उन्हें संगठन का अनुभव है निश्चित रूप से उनके कार्यकारिणी में शामिल होने पर पार्टी को लाभ पहुंचेगा।

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ने कहा है कि सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचे यह हम सबका नैतिक कर्तव्य है। स्वागत कार्यक्रम में तरुण शर्मा, राजकमल पुंडीर दीपक पांडे, प्रधान राजीव आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img