Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

निरंतर प्रयास से ही मिलती है सफलता: प्रशांत

  • पीडब्ल्यूडी में विधिक अधिकारी पद पर चयनित होने वाले प्रशांत कुमार से खास बातचीत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जीवन में मंजिल को पाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। क्योंकि जो लोग निरंतर प्रयास करते रहते हैं उन्हीं लोगों को मंजिल मिलती और जो लोग राह छोड़ देते हैं वह कभी मंजिल प्राप्त नहीं कर सकते। यह बात जनवाणी टीम से खास बातचीत करते हुए पीसीएस परीक्षा 2019 में उत्तीर्ण होकर पीडब्ल्यूडी में विधिक अधिकारी बनने वाले प्रशांत कुमार निमेष ने कही।

उन्होंने कहा कि कई बार कठिनाइयों का दौर आता है, लेकिन उससे घबराना नहीं चाहिए बल्कि अपने लक्ष्य की तरफ ही फोकस करना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि वह भी वर्ष 2014 से लगातार न्यायिक सेवा और पीसीएस मुख्य परीक्षा दे रहे हैं।

जिसमें की कई बार उनको भी असफलता मिली, लेकिन परिवार एवं गुरुजनों की हौसला अफजाई के कारण वह कभी भी अपनी मंजिल से नहीं भटके और आज यह मुकाम हासिल किया। प्रशांत कुमार ने सिविल एकेडमी से पीसीएस परीक्षा की तैयारी की थी। प्रशांत की सफलता पर परिवार के सदस्यों के साथ सिविल एकेडमी के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।

रोज 10-12 घंटे करे नियमित लेखन अभ्यास

पिछले दो तीन साल से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का परीक्षा पैटर्न संघ लोक सेवा आयोग के पैटर्न पर हो गया है, ऐसे में परीक्षाओं की तैयारी करते समय युवा पैटर्न का अच्छे से अध्ययन करें। साथ ही परीक्षा की तैयारी करते समय आसान रास्ता ना चुने।

परीक्षा की तैयारी करने के लिए लम्बी अवधि की आवश्यकता होती है। इसलिए प्रत्येक भाग का अच्छे से अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी मुख्य परीक्षा के लिए रोज 10-12 घंटे नियमित लेखन अभ्यास किया।

इतना हीं नहीं उन्होंने बताया कि सिविल सर्विस की प्रेरणा उनको उनके बडे भाई अजय कुमार सिंह से मिली। जो1996 बैंच के पीपीएस अधिकारी हैं एवं वर्तमान समय में मेरठ पॉवर कॉरपरेशन में एसपी विजलेंश के पद पर कार्य कर रहे हैं।

एनसीआरटी की किताबों का करें गहनता से अध्ययन

पीसीएस परीक्षा की तैयार कर रहे युवा एनसीआरटी की किताबों का अध्ययन अच्छे से करें। क्योंकि परीक्षा के समय किसी भी प्रकार के प्रश्नों पूछा जाता है ऐसे में एनसीआरटी की किताबों से बेसिक का अच्छे अध्ययन हो जाता हैं। इसलिए सभी युवा प्रत्येक प्रश्न का अच्छे से अध्ययन करते हुए चले।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img