Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

नोरा फतेही को लेकर सुकेश चंद्रशेखर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आए दिन सुकेश चंद्रशेखर केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिसने लोगों को भी हैरान करके रख दिया है। चंद वक्त पहले नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर को लेकर यह दावा किया था कि उसने गर्लफ्रेंड बनने के बदले में एक्ट्रेस को बड़ा घर और अच्छी लाइफस्टाइल देने का वादा किया था। नोरा फतेही के इन दावों पर अब खुद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने भी चुप्पी तोड़ी है। इतना ही नहीं, उसने नोरा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं, जिसमें उसने बताया है कि एक्ट्रेस उनसे करोड़ों रुपये ले चुकी हैं।

सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही के बारे में बात करते हुए कहा, “आज वो कहती हैं कि मैंने उनसे घर देने का वादा किया था। लेकिन वो तो मोरक्को में घर खरीदने के लिए पहले ही मुझसे काफी पैसे ले चुकी हैं। यह सब कहानी नोरा ने खुद ईडी की गिरफ्त से भागने के लिए गढ़ी हैं।” सुकेश चंद्रशेखर यहीं नहीं रुका। उसने नोरा फतेही को लेकर आगे भी कई बड़ी बातें बताईं।

17 33

सुकेश ने नोरा को दिलाई थी कार

सुकेश ने नोरा फतेही से जुड़ा खुलासा करते हुए कहा, “नोरा ने दावा किया था कि उसे कार नहीं चाहिए थी और उसने कार अपने लिये नहीं ली थी, ये सब झूठ है। वह मेरे पीछे पड़ी थीं, क्योंकि उन्हें अपनी कार बदलनी थी।

इसके बाद मैंने कार चुनी और उन्हें दी। चैट और स्क्रीनशॉट भी ईडी के पास हैं तो इसमें तो कोई झूठ है ही नहीं। मैं उन्हें रेंज रोवर देना चाहता था, लेकिन वो स्टॉक में नहीं थी।

नोरा को कार लेने की जल्दी थी, जिससे मैंने उन्हें बीएमडब्ल्यू दिया, जिसका इस्तेमाल वह लंबे वक्त से कर रही हैं। मेरे और नोरा में कभी भी काम को लेकर कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है।”


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img