Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

सर्विलांस की टीम ने बरामद किये 101 मोबाइल

  • विभिन्न कंपनियों के मोबाइल की कीमत 23 लाख
  • मोबाइल पाकर पीड़ितों के चेहरे पर दिखी चमक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सर्विलांस की टीम ने एक बड़ा खुलासा करते हुए लाखों रुपये की कीमत के ऐसे मोबाइल बरामद किये हैं, जो कई महीनों पहले गायब हो चुके थे। पुलिस की टीम ने अधिकांश मोबाइल फोन को उनके असली मालिक को सौंप दिये।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि सर्विलांस की टीम काफी दिनों से ऐसे अभियान में जुटी थी, जिसमें कई सौ लोगों के मोबाइल फ ोन गुम हो गये थे। जिनकी कीमत 23 लाख की है।

पुलिस ने विभिन्न कंपनियां जिनमें रियलमी कंपनी के 15 मोबाइल, रेडमी कंपनी के 17 मोबाइल, ओपो कंपनी के 20 मोबाइल, वीवी कंपनी के 24 मोबाइल, सेमसंग कंपनी के 22 मोबाइल, आईटेल कंपनी का 1 मोबाइल, सोनी कंपनी का 1 मोबाइल, मोटोरोला कंपनी का 1 मोबाइल बरामद किये हैं। एसपी क्राइम ने बताया कि जिन लोगों के मोबाइल खोये हैं। उनको सूचना देकर पुलिस लाइन बुलाया गया और उनके मोबाइल उन्हें सौंप दिये गये।

15 7

हालांकि अभी कई मोबाइल शेष हैं। जिनके मालिक ों ने उनसे संपर्क नहीं किया है। जैसे ही वे उनसे संपर्क करते हैं, उनके मोबाइल उन्हें सौंप दिये जायेंगे। सर्विलांस की टीम ने करीब 60 लोगों को उनके मोबाइल सौंपे। सभी 101 मोबाइल को मेरठ, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान राज्यों से बरामद किया गया है। मोबाइल बरामदगी में सर्विलांस टीम प्रभारी योगेंद्र कुमार, एसआई लोकेश अग्निहोत्री, हेडकांस्टेबल शहनवाज राणा, ब्रह्मजीत, नरेन्द्र, संतरपाल, अमित, सोनू, राहुल, दीपक, मनवीर, अंजू आदि का विशेष सहयोग रहा।

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जब लोगों को मोबाइल सौंपे जा रहे थे तो उनमें से कई ऐसे पीड़ित लोग थे, जो मोबाइल मिलने पर काफी खुश थे, लेकिन कई ऐसे थे जिनकी जुबान से यही निकला कि पुलिस लूट और चोरी की घटनाओं को गुम होने की तहरीर में लिखवाते हैं। पुलिस लाइन में ऐसे ही एक शख्श मुरलीपुर निवासी शशिभूषण के चेहरे पर थोड़ी उदासी थी।

17 7

उसने बताया कि छह जुलाई 2022 सायं चार बजे की बात है। बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे हथियारों के बल पर मोबाइल और 20 हजार रुपये कैश लूट लिया था। जब इस घटना की रिपोर्ट थाना किठौर में दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने लूट की घटना को दर्ज न करके मोबाइल गुम होने की जबरन तहरीर लिखवाकर उन्हें थाने से चलता कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img