Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

अवैध संबंध में विवाहिता प्रेमिका की फावड़े से गर्दन काट कर हत्या

  • जीजा के निर्माणाधीन घर में की निर्मम हत्या, दो साल की बेटी को छोड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ीगेट थानांतर्गत शाहजहां कालोनी में अवैध संंबंध में युवक ने अपनी विवाहिता प्रेमिका की अपने जीजा के निर्माणाधीन मकान में फावड़े से गर्दन काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वो मृतका की बेटी को लेकर जीजा के पास आया और हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी और सीओ कोतवाली ने मृतका के परिजनों से बात की।

शाहजहां कालोनी में रहने वाला खालिद टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता है। उसका अपने ममेरे भाई सादिक की पत्नी रुखसार से दो साल से अवैध संबंध चल रहे थे। इसको लेकर खालिद का कुछ दिनों से किसी बात को लेकर रुखसार से मनमुटाव चल रहा था। 22 वर्षीया रुखसार और सादिक के दो बच्चे है। एक बेटा इब्राहिम चार साल का और दो साल की बेटी है।

20 7

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि खालिद अपने जीजा नईम के मकान में पत्थर लगाने का काम कर रहा है। रविवार की शाम चार बजे उसने रुखसार को मिलने के लिये मकान में बुलाया। वहीं पर किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। खालिद ने घर में रखा फावड़ा उठाया और रुखसार पर वार करने शुरु कर दिये। एक वार से रुखसार की गर्दन कट गई जबकि दूसरे वार ने सिर पर गंभीर चोट कर दी।

खालिद यही नहीं रुकना ताबड़तोड़ वार कर रुखसार की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद खालिद ने रुखसार की दो साल की बेटी को गोद में उठाया और मकान में ताला लगाकर निकलने लगा। तभी उसे जीजा नईम मिल गया। उसने खालिद से बच्ची के बारे में पूछा तो उसने सच बता दिया कि उसने रुखसार का मर्डर कर दिया है। जीजा ने पूछा कहां मर्डर किया है तो खालिद ने कहा कि आपके घर में।

यह सुनकर नईम के पैरों तले जमीन खिसक गई। वो भागकर अपने निर्माणाधीन घर आया और ताला खोला तो देखा कि रुखसार का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था और बगल में खून से सना फावड़ा रखा हुआ था। पूरे कमरे में खून ही खून बिखरा हुआ था।

18 7

ऐसा लग रहा था कि रुखसार ने मरने से पहले काफी संघर्ष किया होगा। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया और लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

निकाह करना चाहती थी रुखसार

रुखसार के हत्यारोपी खालिद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसका रुखसार से दो साल से संबंध चल रहा था। रुखसार अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती थी और बार-बार खालिद पर निकाह के लिये दबाव डाल रही थी। जबकि खालिद उससे निकाह के लिये राजी नहीं था। योजनाबद्ध तरीके से उसने रुखसार को घर में बुलाया और विवाद होने पर हत्या कर दी।

जीजा को फंसाना चाहता था खालिद

हत्या के बाद खालिद फरार होने की फिराक में था। उसे लग रहा था जब रुखसार की हत्या की बात पता लगेगी तो पुलिस जीजा नईम को शक के आधार पर उठाएगी, लेकिन हत्या के बाद जा रहा खालिद की मुलाकात जीजा से हो गई और उसकी शातिर योजना सफल नहीं हो पाई।

बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

रुखसार की मौत से उसके दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था। बेटी की आंखों के सामने मां का कत्ल हुआ था उसे कुछ समझ नहीं है, लेकिन इब्राहिम चार साल का है उसे बार बार मां की याद आ रही थी। पिता सादिक ने दोनों बच्चों को सीने से लगाकर चुप कराने की कोशिश भी की। सादिक ने कहा कि खालिद ने रिश्तों का खून किया है, वो ममेरा भाई है उसे ऐसा नहीं करना चाहिये था, पुलिस उसे सख्त से सख्त सजा दे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img