जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद से फरार चल रहे ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने रविवार को मुंडका इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पहलवान के साथ उनके साथी अजय को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि वांछित चल रहे सुशील पर एक लाख और साथी अजय पर 50000 रुपये का इनाम घोषित था।

