Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

रोडवेज की टक्कर से स्विफ्ट चालक की मौत, पत्नी घायल

  • मेरठ-गढ़ मार्ग पर भटीपुरा शीतगृह के सामने हुआ भीषण हादसा

जनवाणी संवाददाता |

किठौर/माछरा: मेरठ-गढ़ मार्ग पर भटीपुरा स्थित अम्बे शीतगृह के सामने रोडवेज और स्विफ्ट की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्विफ्ट चालक व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल और कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल दंपति को मेडिकल ले गई। जहां डाक्टरों ने स्विफ्ट चालक को मृत घोषित कर उसकी पत्नी को प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर हड़बड़ाए परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। खबर लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।

खरखौदा का बवनपुरा निवासी अश्वनी (22) पुत्र प्रेमचंद शर्मा बुधवार दोपहर पत्नी बिन्नी देवी को स्विफ्ट संख्या यूपी-14 बीएन 7900 में सवार होकर मेरठ से दवाई दिलवाकर घर लौट रहा था। लगभग 12:15 बजे मेरठ-गढ़ मार्ग पर भटीपुरा स्थित अम्बे शीतगृह के पास पहुंचते ही सामने से आ रही रोडवेज बस संख्या यूपी-42 एटी-9469 के चालक ने स्विफ्ट में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अश्वनी और बिन्नी गंभीर घायल होने के साथ स्विफ्ट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर हाहाकार मचता देख रोडवेज चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए घायलों को मेडिकल और क्षतिग्रस्त वाहनों को माछरा चौकी पर ले गई। उधर, मेडिकल पहुंचते ही डाक्टरों ने अश्वनी को मृत घोषित कर उसकी पत्नी को आनंद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौत की सूचना पर हड़बड़ाए परिजन रोते-बिलखते मेडिकल पहुंचे। तत्पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खबर लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।

स्कूटी में बाइक ने मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन गंभीर

मेरठ: इंचौली थाना के मवाना रोड पर स्कूटी से घर लौट रहे भाई बहन को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप भाई की मौके पर मौत हो गयी। बहन की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी। एनएच-34 पर मसूरी गांव के नजदीक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार 26 वर्षीय रविंद्र यादव की मौत हो गई,

जबकि बहन राखी को घायल अवस्था में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इंचौली थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव निवासी जगमाल यादव का सबसे छोटा पुत्र रविंद्र यादव यूपी रोडवेज में कंडक्टर था। परिजनों के अनुसार छोटी बहन राखी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। बुधवार को रविंद्र स्कूटी से राखी को लेकर मेरठ कैंट स्थित डाकघर में बने सेंटर पर आधार कार्ड अपडेट कराने गया था। शाम को दोनों गांव आ रहे थे।

युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या

मेरठ: कस्बे की क्यू ब्लॉक कॉलोनी निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। 26 वर्षीय शुभम पुत्र राजेंद्र बीते मंगलवार शाम को चाचा के घर पर खाना खाकर घर पहुंचा तो वहां पर किसी बात को लेकर माता-पिता ने उसे डांट दिया था। इसके बाद वह सोने के लिए चला गया। बुधवार सुबह आठ बजे तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। जिस पर परिजनों ने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। कुछ देर उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी, परंतु जब दरवाजा नहीं खुला तो वह घबरा गए।

आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया तो शुभम का शव पंखे से लटका मिला। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की है। मामले में परिजनों ने किसी भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। परंतु मामले की पुष्टि के लिए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, युवक के आत्महत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img