Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

मानक पूरा न करने वाले स्विमिंग पूल होंगे सील

  • अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिये मात्र नौ संचालकों ने ही किया आवेदन, जल्द एक्शन में आयेगी जांच टीम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही आम ओ खास लोगों ने शहर और आसपास के तरण-ताल का रुख करना शुरू कर दिया है। इससे तैराकी का शौक रखने वाले लोगों को गर्मी से राहत तो मिली ही साथ ही स्विमिंग पूल संचालकों की भी चांदी होनी शुरू हो गई है। इधर स्विमिंग पूल संचालन के मानकों के पूरा होने या न होने संबंधी जांच के जिम्मेदार विभाग ने भी एक्शन में आने की तस्दीक कर दी है। विभाग साफ तौर पर कहना है कि जांच में अगर बिना एनओसी या मानकों के विरुद्ध स्विमिंग पूल चलते मिले तो सीलिंग की कार्रवाई की जायेगी।

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह ने स्विमिंग पूल में तैराकों की सुरक्षा के संबंध में सवाल करने पर कहा कि विभाग की ओर से 17 मई को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसमें 25 मई तक सभी पूल संचालकों को संचालन संबंधी मानक पूरा करके एनओसी लेने के निर्देश जारी किये थे। बताया कि 25 मई तक केवल 9 पूल संचालकों ने ही निर्देशों के अनुपालन में एनओसी का फार्म फीस जमा करके प्राप्त किया है। जबकि स्विमिंग पूल इससे कही अधिक संख्या में संचालित होने की सूचना है। बताया कि इन एनओसी प्राप्त करने वाले पूल को छोड़कर शेष स्वीमिंग पूल की मौके पर जाकर टेक्निकल टीम जांच करेगी और मानक पूरा न करने वाले पूल को सील करने की कार्रवाई अमल में लायेगी।

ये बोले-आरएसओ

स्विमिंग पूल में उचित इंतजाम न होने से इनमें तैराकी के दौरान हर साल कोई न कोई दुर्घटना सामने आती है। अब ऐसा न हो इसके लिये उचित कदम विभाग उठाने को तैयार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img