Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

रावण की ससुराल नहीं, अब मेरा घर कहिये

  • जीत के अगले ही दिन भाजपा सांसद अरुण गोविल ने दिखाये तेवर, जनता के लिए 24 घंटे खुले दरवाजे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सांसद चुने जाने के बाद ही अरुण गोविल ने मंझे हुए खिलाड़ी की तरह मेरठ की सियासी पिच पर पारी खेलना शुरू कर दिया है। जीत के अगले ही दिन पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद अरुण गोविल ने कहा कि मेरठ को अब रावण की ससुराल नहीं, राम यानि मेरा घर कहिये। जनता के लिए अपने दरवाजे 24 घंटे खुले रखने का दावा करने वाले सांसद अरुण गोविल ने यह भी साफ किया कि जनता की समस्या का फौरी निदान करने के लिए वह एक मोबाइल ऐप बनायेंगे।

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा ने इस बार तीन बार के सांसद रहे राजेन्द्र अग्रवाल को किनारे करके रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले सिने कलाकार अरुण गोविल को प्रत्याशी बनाया था। अरुण गोविल ने राष्ट्रीय नेतृत्व के इस फैसले को स्वीकार करते हुए चुनाव लड़ा। कार्यकर्ताओं की दिन रात की अथक मेहनत का नतीजा उनकी जीत के रूप में सामने आया। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद अरुण गोविल अपनी जीत के बाद अगले ही दिन बुधवार को अपनी सर्कुलर रोड स्थित कोठी पर मीडिया से रूबरू हुुए।

सबसे पहले अरुण गोविल ने जनता को सीधे बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत में सबसे बड़ा हाथ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता जनार्दन का है। जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया है, तो वह इस उम्मीद पर बिल्कुल खरे उतरेंगे। अपनी पहली प्राथमिकता के बारे में पूछे जाने पर अरुण गोविल ने सधे हुए राजनीतिज्ञ की भांति कहा कि जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने की हमेशा कोशिश रहेगी। मैं जनता के लिए 24 घंटे सेवा करने के लिए उपलब्ध रहूंगा। रावण की ससुराल में जीतकर कैसा लग रहा है, पूछने पर अरुण गोविल एकदम से बिखर गये।

कहा कि बस अब बहुत हो चुका रावण की ससुराल कहना। इसे अब आप राम यानि मेरा घर कहिये। यही समाज में अच्छा संदेश जायेगा। वह मेरठ के थे, मेरठ के हैं और मेरठ के लिए हमेशा रहेंगे। अब पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने का वक्त है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है। वह जल्द ही पार्टी नेताओं के साथ बैठक करके यहां की समस्याओं को जानेंगे और उनके निस्तारण के लिए एक कार्य योजना तैयार करेंगे। उस पर चरणबद्ध तरीके से काम करेंगे।

जो भी समस्याएं हैं, सभी का निस्तारण करके विकास की गति को तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए वह एक मोबाइल ऐप बनवा रहे हैं। इस ऐप पर 24 घंटे जनता अपनी समस्या रख सकती है। समस्या का निदान कराने के लिए अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जायेगा। जनता को मोबाइल ऐप पर ही उसकी समस्या के निदान की भी जानकारी दी जायेगी।

ये है आपके सांसद का एक नजर में परिचय

  • पूरा नाम-अरुण गोविल
  • जन्म तिथि-12 जनवरी 1952
  • जन्म स्थान-शीशमहल, लाला का बाजार, मेरठ।
  • लोकल पता-बंगला नंबर-244
  • सर्कुलर रोड, मेरठ कैंट।
  • शैक्षणिक योग्यता-इंजीनियरिंग साइंस में डिग्री
  • अभिनय-लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण में राम की भूमिका

भाजपा नेताओं ने भी नवनिर्वाचित सांसद का किया स्वागत

मेरठ-हापुड़ लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद अरुण गोविल का आज उनकी सर्कुलर रोड स्थित कोठी पर भाजपा नेताओं ने पहुंचकर स्वागत किया। सांसद अरुण गोविल ने सभी का मुंह मीठा कराते हुए उनके सहयोग के लिए आभार भी जताया। सर्कुलर रोड स्थित कोठी पर भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अरुण गोविल के साथ सुबह से ही भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज तथा दक्षिण विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर लगे हुए थे। चुनाव में विजयी होने के बाद भाजपा पदाधिकारियों भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

उनके आवास पर कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ पहुंच कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर इनको जीत की बधाई दी। अपने सांसद का स्वागत करने के लिए भाजपा के विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज, राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, किठौर के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विशाल गर्ग, देवकरण शर्मा, करुणेश नंदन गर्ग, आलोक सिसौदिया, अम्बुज रस्तोगी, अरुण वशिष्ठ, अश्वनी त्यागी, बलराज डूंगर, भंवर सिंह तोमर, अंकित चौधरी, चरण सिंह लिसाड़ी, डा ब्रजेश त्यागी आदि भी पहुंचे।

श्रीलेखा गोविल का भी भाजपा नेत्रियों ने किया स्वागत

एक ओर भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अरुण गोविल का जहां जनता तथा भाजपा के तमाम छोटे बड़े नेता स्वागत कर रहे थे। वहीं अरुण गोविल की पत्नी श्रीलेखा गोविल का भी भाजपा नेत्रियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा, भाजपा की विधान परिषद सदस्य डा. सरोजनी अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल, अंजलि गुप्ता आदि ने स्वागत किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img