Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

टी-20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार, किशन और तेवतिया भारतीय टीम में 

 

नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और राहुल तेवतिया को शनिवार को भारत की 19 सदस्यीय टीम में चुना गया। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन के बाद यादव को आखिरकार टीम में चुन लिया गया। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले किशन सफेद गेंद के क्रिकेट में बेहतरीन फार्म में हैं और उन्हें इसका पुरस्कार मिला। वह ऋषभ पंत के साथ टीम में दूसरे विकेटकीपर होंगे। हरियाणा के तेवतिया भी आईपीएल में यादगार प्रदर्शन के बाद टीम में जगह बनाने में सफल रहे। बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और मनीष पांडे को टीम से बाहर किया गया है जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। टी-20 सीरीज 12 मार्च से अहमदाबाद में खेली जाएगी।  भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है :   विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरूण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और शारदुल ठाकुर।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img