Thursday, August 13, 2026
- Advertisement -

Meerut News: ताबड़तोड़ चाकू के प्रहार कर दर्जी की सरेआम हत्या, बीच बचाव में आया छोटा भाई भी चाकू लगने से घायल

जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: ईद-उल-अजहा पर बकरे न बिकने देने के आरोप लगाते हुए एक युवक की भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मेदपुर में दिनदहाड़े चाकुओं से घोंककर हत्या कर दी गई। युवक को बचाने आए उसके छोटे भाई पर भी कई प्रहार किए गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक ही समुदाय के दो पक्षों में दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में अफरा-तफरी मच गई। साथ ही, तनाव उत्पन्न हो गया। गांव में ऐतिहातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

भावनपुर थाने पर तहरीर देते हुए गुलफाम पुत्र नन्नू ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब दो बजे उसके भाई असलम के घर पर मोहल्ले के ही इसरार, चांद और समीर आए। इन लोगों ने असलम तथा उसके पुत्र अफजल के साथ गाली-गलौच करते हुए आरोप लगाए कि ईद पर तुमने हमारे बकरे नहीं बिकने दिए। उस समय तो पड़ोसियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। इसके बाद शाम करीब छह बजे अफजल अपने छोटे भाई आरिस के साथ जब अपने सगे भाई हसीन के घर जा रहे थे। आरोप है कि जब दोनों भाई शौकीन के मकान के सामने पहुंचे तो सामने से इसरार व नौशाद पुत्रगण यासीन तथा चांद व समीर पुत्रगण यामीन अपने हाथों में चाकु लहराते हुए आए। इसके बाद नौशाद ने अफजल के पेट में चाकू के कई प्रहार कर दिए।

इसी दौरान इसरार, चांद व समीर ने अपने हाथों में लिए चाकुओं से आरिस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। चाकुओं के ताबड़तोड़ प्रहार से अफजल (19) व उसका छोटा भाई आरिस लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर उनको मरा समझकर भाग खड़े हुए। इसके बाद गंभीर हालत में अफजल व आरिस को आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने अफजल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव में ले आए। गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। हत्या की सूचना पर थाना भावनपुर पुलिस के अलावा सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह, एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्र आदि गांव मेदपुर पहुंचें। उन्होंने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान पीड़ित पक्ष के विरोध का सामना भी पुलिस को करना पड़ा। गांव में ऐतिहातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

गांव मेदपुर में शाम करीब छह बजे हुई सरेशाम हत्या की वारदात पास के सीसीटीवी में कैद हो गई। अफजल आराम से टहलता आता है। उसकी झगड़ा करने की कोई मंशा नहीं होती। लेकिन दूसरे पक्ष से एक युवक हाथ में चाकू लेकर दौड़कर अफजल के पास पहुंचकर पर उस पर एक के बाद एक कई प्रहार करता है। वहां मौजूद कई लोग जिनमें महिला भी नजर आती है, अफजल को बचाने के बजाय उसके साथ मारपीट करने लगते हैं।

अफजल के कंधे पर थी परिवार की जिम्मेदारी

गांव मेदपुर निवासी अफजल पुत्र असलम के कंधों पर अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। वह दर्जी का काम करतमा था। मृतक के परिजनों के अनुसार एक छोटी सी कहासुनी को लेकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। अफजल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शराब पीने के दौरान पीटकर अधेड़ की हत्या में दोस्त गिरफ्तार

वहीं,लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव फफूंडा में ठेके की कैंटीन में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद दोस्त की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद किया है। साथ ही, हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

रविवार की रात्रि में विपिन पुत्र सुन्दर अपने दोस्त गजेंद्र पुत्र सतपाल के साथ गांव फफूंडा में शराब ठेके की कैंटीन में बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीते हुए उनको रात के 11 बज गए। इसी बीच गजेंद्र ने विपिन के साथ गाली-गलौज कर दी। इस पर गजेंद्र ने नरेश के खोके से डंडा उठाकर विपिन के सिर में मार दिया। डंडा लगते ही विपिन का सिर फट गया। इस पर विपिन ने आपा खो दिया। उसने नरेश के खोके से लोहे का सरिया उठाया और गजेंद्र (50) के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। इससे गजेंद्र लहूलुहान हो गया। साथ ही, उसकी मौत हो गई। गजेंद्र की मृत्यु होते वहां अफरा-तफरी मच गई। जिस पर विपिन भाग खड़ा हुआ।

सरिया फफूंडा-मेरठ तिराहे पर झाड़ियों में फेंक दिया

साथ ही, सरिया फफूंडा-मेरठ तिराहे पर झाड़ियों में फेंक दिया। शराब ठेके पर गजेंद्र की विपिन द्वारा सरिया मारकर हत्या करने का पता चलने पर उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचें। उन्होंने लोहियानगर थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस के अलावा एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह घटनास्थल पर पहुंचें। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भ्ोजा। साथ ही, थाने पर मृतक के भाई पिन्टू पुत्र सतपाल ने विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार को लोहियानगर थाना पुलिस ने हत्यारोपी विपिन पुत्र सुन्दर निवासी ग्राम फफूंडा को फफूंड़ा-हापुड़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद कर लिया।

अश्लील कमेंट के विरोध पर हमलावरों ने युवक को चाकू घोंपा

वहीं, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के उज्जवल गार्डन में अश्लील करने को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे युवक लहूलुहान हो गया। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मोहल्ला उज्जवल गार्डन निवासी आरिफ पुत्र नाजिम ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय वह घर के बाहर बैठा था। इस बीच तीन अज्ञात दबंग युवक उस पर अश्लील कमेंट करने लगे। जब उसने अश्लील कमेंट का विरोध किया तो तीनों दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसको घायल कर दिया। चाकू लगने से आरिफ लहूलुहान हो गया। युवक को घायल अवस्था में छोड़कर दबंग युवक मौके से फरार हो गए।

इसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी की। साथ ही, घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, उनकी तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Justice Yashwant Verma :जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड में बड़ा खुलासा, जांच समिति ने तीनों आरोप सही माने

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति...

Haivan: बिना डायलॉग, बिना एक्शन… फिर भी छा गया ‘हैवान’ का टीजर, अक्षय के लुक ने बढ़ाई बेचैनी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img