- दैनिक जनवाणी और उन्नति एजुकेशन ट्रस्ट का सांस्कृतिक कार्यक्रम
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: गुरुवार को दैनिक जनवाणी और उन्नति एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हापुड़ स्थित गैलेक्सी फार्म हाउस में किया गया। कार्यक्रम में वेलफेयर ट्रस्ट के विद्यार्थियों व जनपद के गणमान्य प्रतिभाशाली समाज सेवियों को सम्मनित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी प्रमोद नागर ने की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि के रूप में पायल गुप्ता, संयोजक नसीम अहमद खान रहे, जबकि संचालन मो. शफीक द्वारा किया गया। जनवाणी समूह के मार्केटिंग हेड विक्रम तोमर, मो. शाहिद, अमरीन खान व जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा शामिल रहीं।

बड़ी संख्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे युवाओं नें गायन, नृत्य व रैंप मॉडलिंग में अपनी प्रतिभा को दर्शाया। कार्यक्रम में डा. जितेन्द्र गुप्ता, संजय त्यागी, आबिद हुसैन, शहिद खान, मनोज कुमार, मो. नासिर, मो. ईशान, आफताब तोमर, शादाब खान मौजूद रहे।

