Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

टैंकर के टायर गर्म होने से आग लगी, हादसा टला

  • आग से जान माल का नहीं हुआ नुकसान, फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बुझाई आग, टला बड़ा हादसा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: काला मोबिल आयल लेकर शामली से पटना जा रहे टैंकर के टायर गर्म होने से आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचने से पहले आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पा लिया। अगर आग टैंकर तक पहुंच जाती तो भीड़ भाड़ वाले इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था। आग से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

हापुड़ अड्डे पर सोमवार रात में काले तेल से भरे एक टैंकर के टायरों में आग लग गई। टैंकर में आग लगते ही सड़क पर भगदड़ मच गई और चालक भी कूदकर फरार हो गया। व्यापारियों ने दमकल विभाग को आग की सूचना देते हुए हौसला कर आग पर काबू पाने में जुट गए। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।

जिला जौनपुर के गाँव बिरभनपुर निवासी विकास यादव पुत्र बीरबल ने बताया कि वह शामली से काले तेल का टैंकर लेकर पटना जा रहा थे। दोपहर में उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में टैंकर की सर्विस कराई। इसके बाद वह पटना के चल दिए। जब वह हापुड़ अड्डा चौराहे पर पहुंचे तो टैंकर के टायर में अचानक से आग लग गई। टायरों में आग लगी देख राहगीरों ने शोर मचाया तो उन्होंने टैंकर को सड़क किनारे लगाकर कूद गए।

विकास का कहना था कि टायर गर्म होने के कारण आग लगी है। समय रहते आग पर काबू नहीं किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जब तक आग पर काबू नहीं पाया गया हापुड़ अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग पर काबू पाने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। टैंकर में हजारों लीटर काला तेल भरा हुआ था। टायर में आग लगते ही चालक टेकर को बीच सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया था।

14 16

आसपास के व्यापारी हिम्मत नहीं दिखाते तो बड़ा हादसा हो जाता। व्यापारियों ने टैंकर के टायर में आग को देखते ही दमकल विभाग को सूचना दे दी थी। इसके बाद खुद बालू व पानी लेकर आग को काबू करने में जुट गए थे। सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि टायरों के गर्म होने के कारण आग लगी थी, इसको बुझा दिया गया है। आग से कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।

सड़क हादसे में असम रायफल के सिपाही की मौत

मोदीपुरम: चौहान मार्केट के सामने सोमवार देर रात एक कार ने पैदल हाइवे पार कर रहे असम रायफल के जवान को टक्कर मार दी। जिस कारण जवान कई फीट ऊंचा उछलने के बाद हाइवे पर आ गिरा। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। बागपत के खेड़ा हटाना निवासी 56 वर्षीय राजेंद्र सोमवार को पैदल हाइवे पार कर रहा था। इसी बीच हरिद्वार की ओर जा रही एक कार ने राजेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजेंद्र कई फीट ऊपर उछलकर हाइवे पर आ गिरे। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस राजेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब से निकले कागजों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की। पुलिस ने बताया कि जेब से निकले एक कागज के आधार पर जानकारी मिली है कि राजेंद्र असम रायफल में तैनात था। वहीं, पुलिस ने कार सवार को भी हिरासत में ले लिया। कार सवार भी फौजी बताया जा रहा है।

लालकुर्ती थाने में सुसाइड की धमकी वाला पत्र भेजा

मेरठ: एक युवक ने अपने चाचा से पैतृक संपत्ति में हिस्सा न मिलने से परेशान होकर सुसाइड करने का ऐलान कर दिया है। युवक ने दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में बैठकर पिस्टल हाथ में लेकर फोटो खिंचवा कर सुसाइड नोट लिखकर लालकुर्ती थाने के एक दारोगा को वाट्सऐप करके सूचना देते हुए कहा है कि अगर उसे संपत्ति में हिस्सा और बिजनेस में दो लोगों के द्वारा पैसा नहीं दिया गया तो गोली मारकर जान दे देगा।

सुसाइड की धमकी भरा पत्र मिलते ही लालकुर्ती पुलिस युवक के चाचा के घर गई और बातचीत की। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बकरी मौहल्ला निवासी मनीष कुमार विज पुत्र धर्मपाल विज वर्तमान समय में दिल्ली में रह रहा है। उसका प्रिंटिंग का काम है। सोमवार की शाम को उसने लालकुर्ती थाना प्रभारी को संबोधित एक सुसाइड नोट एक दारोगा के वाट्सऐप पर भेजा है। मनीष कुमार ने पत्र में लिखा है कि मैं कुछ लोगों की वजह से अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा हूं।

इसमें मुख्य रूप से मेरे चाचा देवेन्द्र कुमार विज और उनका परिवार है। इसके अलावा गंगा नगर निवासी आदित्य पोसवाल है। इन लोगों ने इस कदर परेशान कर रखा है कि परिवार से अलग होकर रहना पड़ रहा है। आदित्य का पता छोटा बाजार लालकुर्ती निवासी जतिन रस्तोगी से मिल जाएगा। दारोगा को जैसे ही मनीष का भेजा हुआ पत्र मिला तो पुलिस उसके चाचा के घर गई और बातचीत की। पुलिस ने बताया कि मनीष पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांग रहा है।

मनीष के चाचा को कम सुनाई देता है और पुलिस को पूछताछ में परेशानी भी हुुुई। वहीं मनीष का प्रिटिंग को लेकर आदित्य पोसवाल काफी पैसा बाकी है और आदित्य उसे लौटा नहीं रहा है। पुलिस ने मनीष से भी इस संदर्भ में बात की और उसे समझाया भी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img