Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

बढ़ाया जाएगा सोलर पंपों का लक्ष्य: शाही

  • मेरठ, मुरादाबाद, बरेली और सहारनपुर मंडल की मंडल स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन
  • कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अगले वर्ष को सरकार मनायेगी अन्तर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष
  • किसान सम्मान दिवस के रूप में मनेगा चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शनिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस प्रेक्षागृह में मेरठ, मुरादाबाद, बरेली व सहारनपुर मंडल की मंडल स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज सिंह की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे। आत्मा योजना के सौजन्य से मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

कृषि मंत्री ने कहा कि गेहूं का लगभग 32 प्रतिशत उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है, यह किसानों के कठिन परिश्रम का परिणाम है। सरकार द्वारा गत 5 वर्षो में 1.70 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान कराया गया है। आगामी 23 दिसम्बर की चरण सिंह के जन्मदिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाए जाने की जानकारी दी गई। अगले वर्ष सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाए जाने के विषय में अवगत कराया गया।

15 19

सोलर पम्पों के लक्ष्य बढ़ाने का आश्वासन भी दिया गया। कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज सिंह द्वारा दलहन व तिलहन की खेती को बढ़ावा देने, सहारनपुर जनपद में शहद निर्यात बढ़ाने का आश्वासन दिया गया। अपर मुख्य सचिव कृषि डा. देवेश चतुर्वेदी द्वारा किसानों द्वारा उठाई गई मुख्य समस्याओ के समाधान किए जाने का आश्वासन दिया गया। सोलर पंप व कृषि यंत्रों पर दिये जा रहे अनुदान के लिए सत्यापन प्रक्रिया शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए गये।

प्रमुख सचिव खाद्य व रसद बीना कुमारी द्वारा गन्ने की घटतौली की समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया गया। किसानों द्वारा बारी-बारी से अपने जनपद की मुख्य समस्याओं के विषय में अवगत कराया गया। गन्ने के भुगतान में विलम्ब, आवारा पशुओं से फसलो के नुकसान, नहरों में सिचाई के पानी की उपलब्धता न होने, किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाए जाने आदि समस्याए प्रमुख रही।

डीएम दीपक मीणा द्वारा सभी अधिकारियों व किसानों का गोष्ठी में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद दिया गया। गोष्ठी का संचालन संयुक्त कृषि निदेशक मेरठ मंडल मेरठ डा. अमरनाथ मिश्रा द्वारा किया गया। गोष्ठी में मंडलायुक्त मेरठ सेल्वा कुमारी जे. मेरठ मंडल के सभी जिलाधिकारी, चारों मंडलों के मुख्य विकास अधिकारी, कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के मंडलीय व जनपदीय अधिकारी व किसानों द्वारा भाग लिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img