Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

मिशन शक्ति में छात्राओं को सिखाये सुरक्षा के गुर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दीवान पब्लिक स्कूल में प्रदेश सरकार के तत्वावधान में महिला और बालिका सुरक्षा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत साइबर सेफ यूथ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत दीवान पब्लिक स्कूल में छात्राओं को साइबर क्राइम से जुड़े मुद्दों के बारे में जानकारी दी गई और उनको एंड्रायड फोन के इस्तेमाल के तरीके भी बताए गए। वहीं शहर में कई जगहों पर मिशन शक्ति के कार्यक्रम आयोजित किये गए।

दीवान पब्लिक स्कूल में कमिश्नर अनीता सी मेश्राम, एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी अजय साहनी, सीडीओ ईशा दुहन और एसपी देहात अविनाश पांडेय की मौजूदगी में छात्राओं को एंड्रायड फोन के इस्तेमाल की जानकारी दी गई और बताया गया कि जिस तरह से साइबर क्राइम बढ़ रहा है उसको देखते हुए छात्राओं को सतर्क रहना चाहिये। एसएसपी अजय साहनी ने महिला सुरक्षा की प्राथमिकता बताते हुए साइबर अपराधों से सावधानी का आवश्यक बताया। सीडीओ ने शारदीय नवरात्र में मिशन शक्ति को सबल बनाते हुए सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी। एडीजी ने साइबर अपराधों को रोकने का सशक्त उपाय मित्रों को करीब और अजनबियों को दूर रखना बताया।

कहा कि इस साइबर युग में सजगता और सतर्कता ही मूलमंत्र है। कमिश्नर ने आधुनिक तकनीक का समझदारी से प्रयोग करने और उसके सदुपयोग पर बल दिया। एसपी ग्रामीण ने जन समुदाय से अपनी निजी सूचना को किसी से न बांटने की सलाह देते हुए निजता को भंग न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा ने किया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक एचएम राउत, प्रधानाचार्य ए के दुबे आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img