Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

ईडन गार्डेस पर जीतकर सीरीज मुट्ठी में करने उतरेगी टीम इंडिया

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: शीर्ष तीन बल्लेबाजों की शानदार फॉर्म से उत्साहित भारतीय टीम गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे के साथ ईडन गार्डेस में सीरीज मुट्ठी में करने उतरेगी। विराट कोहली ने पहले मैच में शतक जमा जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। रोहित और गिल ने भी अर्धशतक ठोंके।

तीन साल से रोहित को शतक का इंतजार

ईडन गार्डेस पर आने से पहले रोहित का फॉर्म में आना अच्छा संकेत है। वह तीन साल से वनडे में चल रहे शतक के सूखे को खत्म करना चाहेंगे। दोनों टीमें आठ साल पहले जब यहां पिछली बार वनडे में टकराई थी तब रोहित ने 264 रन की पारी खेली थी। भारत ने 153 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। अब फिर वह यहां बड़ा स्कोर बनाने की फिराक में होंगे। उन्होंने आखिरी वनडे शतक जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

भरोसे पर खरे उतरे गिल युवा

ओपनर शुभमान गिल ने 70 रन बनाकर उनके चयन की आलोचना करने वालों को जवाब दिया। उन्हें ईशान किशन की जगह शामिल करने पर काफी आलोचना हुई थी। लेकिन गिल कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे। वह इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे। पिछले साल वनडे में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर ने भी चौथे नंबर पर निराश नहीं किया है। गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए। ईडन की सपाट पिच पर वह शमी के साथ आक्रमण का जिम्मा संभालेंगे। उमरान मलिक ने बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन दासुन शनाका ने उन्हें नसीहत देकर शतक पूरा किया।

निखर रहे हैं मलिक

तेज गेंदबाज मो. सिराज ने दो विकेट लिए। ईडन की सपाट पिच पर वह शमी के साथ आक्रमण का जिम्मा संभालेंगे। उमरान मलिक ने बीच के आवरों में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन दासुन शनाका ने उन्हें नसीहत देकर शतक पूरा किया।

श्रीलंका के लिए एकमात्र

सकारात्मक बात कप्तान शनाका का शतक रही। एक समय पर सात विकेट 179 रन पर गंवाने के बाद शनाका के नाबाद 108 रन की मदद से श्रीलंका ने 306 रन बना डाले।

पिच रिपोर्ट

पिच बल्लेबाजों के मुफीद है। खूब रन बनते हैं। स्पिनरों को भी फायदा मिलता है।

मौसम

मौसम साफ रहेगा। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

प्रसारण : दोपहर 1:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर

जब कप्तान आपका साथ देता है तो अच्छा लगता है। अभ्यास 66 सत्रों में भी हमने यही बात की कि मुझे अपना स्वाभाविक खेल दिखाना है। मैं उस लय को कायम रखना चाहूंगा।                             – शुभमान गिल

अपनी कुंठा को स्वीकार नहीं कर पा रहा था: विराट

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शतक जमाने के बाद खुश विराट कोहली ने स्वीकार किया कि वह खराब फॉर्म के दौरान कमजोरियों और कुंठा को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा, मैं काफी चिड़चिड़ा हो रहा था। अनुष्का, मेरे करीबियों और उन लोगों के लिए यह अच्छा नहीं था जो मेरे साथ खड़े थे। मैं अपने खेल से दूर चला गया था। मुझे लगा कि मुझे खुद से दूर नहीं होना है। अपने प्रति ईमानदार रहना है। अगर मैं दुनिया का सबसे खराब खिलाड़ी हूं, अच्छा नहीं खेल रहा हूं, कमजोर हूँ तो इसे स्वीकार करना है।

  • 108 मैच श्रीलंका ने यहां खेले, तीन जीते, 4 हारे, एक बेनतीजा रहा।
  • 23 मैच भारत ने खेले जिनमें से 12 जीते, 8 हारे, दो रद्द और एक बेनतीजा रहा।
  • 05 मैच दोनों ने यहां खेले हैं जिनमें से भारत ने तीन और श्रीलंका ने एक जीता, एक बेनतीजा रहा।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img