जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: पशु चिकित्सा विभाग द्वारा विकासखण्ड चरथावल क्षेत्र से पशुओं में चौथा चरण एफएमडी टीकाकरण अभियान में पशुपालकों के द्वार पर निशुल्क टीकाकरण के लिए विभिन्न गांव के लिए टीमे रवाना की गई।

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ सुनंदा पांडे पशु चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में राजकीय पशु चिकित्सालय चरथावल विकासखंड चरथावल से राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पशुओं में चौथा चरण एफएमडी टीकाकरण अभियान में पशुपालकों के द्वार पर निशुल्क टीकाकरण के लिए विभिन्न गांव के लिए टीमे रवाना की गई। इसके अतिरिक्त विकासखंड बघरा व बुढाना के अंतर्गत ग्रामों मे खुरपका मुंहपका टीका करण आरम्भ किया गया।


