Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का इनामी बदमाश हुआ घायल

  • पकड़े गये बदमाश पर है, आधा दर्जन के करीब आपराधिक मुकदमे दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: सोमवार को कोतवाली पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक इनामी शातिर बदमाश को लंगड़ा कर दबोच लिया। जबकि बदमाश का दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। वही पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक बाइक व तमंचा कारतूस बरामद किये है। पुलिस के अनुसार बदमाश पर आधा दर्जन के करीब आपराधिक मुकदमे दर्ज है। और बदमाश पर दस हजार का इनाम है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराकर उससे पूछताछ कर रही थी।

54 2

कोतवाल संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश कावड़ पटरी मार्ग पर गांव बुआडा के समीप किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए कावड़ पटरी मार्ग पर सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को एक अपाची बाइक पर दो संगदिग्द युवक आते हुए दिखाई दिये। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। और जंगल में घुस कर भागने लगे।

वही बदमाशों के फायरिंग करते ही पुलिस ने भी जंगल की चारो तरफ से घेराबंदी कर बदमाश पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, दोनो और से कई राउंड फायरिंग होने के बाद मुठभेड़ में पुलिस की गोली पेर में लगने से एक इनामी बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस ने जंगल मे काम्बिंग की मगर सफलता नही मिली है।

पुलिस ने जंगल में घुसकर घायल बदमाश को हिरासत में ले लिया। और अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम कलीम पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला शराफत कलोनी थाना खतौली बताया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अपाची बाइक और तमंचा कारतूस बरामद किये है। सीओ रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि पकड़े गये बदमाश कलीम पर आपराधिक मुकदमे दर्ज है। कलीम एक शातिर बदमाश है। जो कुछ दिन पूर्व मंसूरपुर में हुई भेड़ लूट और डकैती की घटना में शामिल था। और फरार चल रहा था। बदमाश कलीम पर दस हजार का इनाम घोषित हुआ था। पुलिस को काफी समय से बदमाश की तलाश थी। पुलिस बदमाश से कड़ी पूछताछ कर रही थी। और फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img