Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

टेस्ट रैंकिंग में रहाणे छठे स्थान पर 

 

  • आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे विलियमसन, कोहली दूसरे स्थान पर कायम 

दुबई, भाषा: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे पांच पायदान चढ़कर शीर्ष दस में पहुंच गए हैं।

रहाणे ने मेलबर्न में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 112 और नाबाद 27 रन बनाकर भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई। वह पिछले साल अक्टूबर में रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचे थे। आॅफ स्पिनर आर अश्विन दो पायदान चढ़कर सातवें स्थान पर आ गए हैं जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नौवें स्थान पर पहुंच गए। दूसरे टेस्ट में 57 रन बनाने के साथ तीन विकेट लेने वाले रविंद्र जडेजा हरफनमौलाओं की सूची में तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। वह जैसन होल्डर से सात ही अंक पीछे हैं। बल्लेबाजी में वह 36वें और गेंदबाजी में 14वें स्थान पर पहुंच गए। एमसीजी में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले शुभमन गिल 76वें और मोहम्मद सिराज 77वें स्थान पर हैं। चेतेश्वर पुजारा दो पायदान खिसककर 10वें स्थान पर आ गए। आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क पांचवें स्थान पर पहुंच गए। वहीं बल्लेबाज मैथ्यू वेड शीर्ष 50में पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। स्मिथ तीसरे स्थान पर खिसक गए।

 विलियमसन इससे पहले 2015 में कुछ समय के लिए शीर्ष पर पहुंचे थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टाउरंगा में पहले टेस्ट में शतक जमाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। वह कोहली से 11 अंक आगे हैं जो पितृत्व अवकाश के कारण आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे। पाकिस्तान के फवाद आलम 80 पायदान चढ़कर 102वें स्थान पर आ गए हैं जबकि मोहम्मद रिजवान कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 47वें स्थान पर हैं। आईसीसी टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड आॅस्ट्रेलिया को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचने के करीब है। आस्ट्रेलिया दशमलव के बाद की गिनती के आधार पर उससे आगे है। न्यूजीलैंड अगर पाकिस्तान से ड्रॉ भी खेलता है तो शीर्ष पर पहुंच जाएगा।

virat kohli kane williamson

 

टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष दस बल्लेबाज 

 

खिलाड़ी     देश  अंक 
1. केन विलियमसन   न्यूजीलैंड   890
2. विराट कोहली   भारत  879 
3. स्टीव स्मिथ  आॅस्ट्रेलिया  877
4. मार्नस लाबुशेन  आॅस्ट्रेलिया  850
5. बाबर आजम  पाकिस्तान  789
6. अजिंक्य रहाणे  भारत  784
7. डेविड वार्नर  आॅस्ट्रेलिया  777
8. बेन स्टोक्स इंग्लैंड  760
9. जो रूट  इंग्लैंड  738
10. चेतेश्वर पुजारा  भारत   728

टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष दस गेंदबाज  

 

खिलाड़ी     देश  अंक 
1. पैट कमिंस  आॅस्ट्रेलिया   906
2. स्टुअर्ट ब्राड   इंग्लैंड  845 
3. नील वेगनेर  न्यूजीलैंड  833
4. टिम साउदी  न्यूजीलैंड  826
5. मिशेल स्टार्क  आॅस्ट्रेलिया  804
6. कैगिसो रबाडा  द. अफ्रीका 794
7. आर. अश्विन  भारत  793
8. जोश हेजलवुड आॅस्ट्रेलिया 790
9. जसप्रीत बुमराह  भारत  783
10. जेम्स एंडरसन  इंग्लैंड   781

 

 

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img