Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

Admit Card: जारी हुआ टीईटी का एडमिट कार्ड, इस दिन होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज मंगलवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र4 जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी https://ukutet.com पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड अपनी लॉगिन अथवा नाम एवं डेट आफ बर्थ अंकित कर डाउनलोड कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि UTET-I सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जबकि UTET-II उसी दिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं जिन उम्मीदवारों ने शुल्क भुगतान सहित अपनी आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, वो आधिकारिक वेबसाइट www.ukutet.com और www.ubse.uk.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा समय

उत्तराखंड टीईटी का आयोजन 24 अक्तूबर को किया जाना है। यूटीईटी का पहला पेपर सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरा पेपर 2 बजे से 4.30 बजे तक होगा। यूटीईटी का पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक शिक्षण के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए है। वहीं दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 वीं तक के शिक्षण पात्रता के लिए। कक्षा 1 से 8 के लिए शिक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार पहले और दूसरे दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्वालिफाइंग नंबर

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी                 60 प्रतिशत
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति – 40 प्रतिशत
अन्य पिछड़ा वर्ग                      – 50 प्रतिशत

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img