Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

टोल वसूली की मुसीबत से निजात पर लोग बोले, थैंक्स

  • दिल्ली और रुड़की रोड के बाद मवाना रोड से भी मुक्ति की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिल्ली रोड और रुड़की रोड पर व्हिकल एंट्री फीस के नाम पर की जा रही टोल वसूली की मुसीबत से निजात मिलने पर लोगों ने जनवाणी, कैंट विधायक और बोर्ड के सदस्यों को थैक्स बोला है। साथ ही कैंट विधायक से मवाना रोड पर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कैंट बोर्ड द्वारा टोल के नाम पर वाहनों से कराई जा रही वसूली से भी हमेशा के लिए राहत दिलाने की मांग की है। हालांकि याद रहे कि जबरदस्त विरोध को देखते हुए कैंट बोर्ड प्रशासन ने मेरठ नंबर के वाहनों से मवाना रोड के टोल प्वाइंट पर की जाने वाली वसूली पर भी रोक लगा दी है।

14 9

जो नया ठेका दिया है उसकी शर्तोंं में साफ कहा गया है कि मेरठ नंबर के वाहनों से किसी प्रकार की टोल वसूली नहीं की जाएगी, लेकिन लोगों का कहना है कि जब शासन भी मानता है कि मवाना रोड पर जिस स्थाना पर टोल वसूली का प्वाइंट लगाया गया है वह सड़क पीडब्ल्यूडी की है।

इस बात को जिला प्रशासन ने भी स्वीकार किया है। पीडब्ल्यूडी ही मवाना रोड से आयुक्त आवास चौराहे तक जा रहे इस मार्ग का रखरखाव करता है। उसके बाद भी कैंट बोर्ड के ठेके में मवाना रोड के प्वाइंट को जोड़ देना आपत्तिजनक तो है। कैंट विधायक ने जब दो टोल प्वाइंटों से निजात दिला दी है तो मवाना रोड वाले टोल प्वाइंट पर की जाने वाली वसूली से भी मुक्ति दिलाएं।

16 10

व्यापार संघ ने विधायक का जताया आभार

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, स. दलजीत सिंह, अंकित मन्नू, अंकुर गोयल, पुनीत शर्मा, छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया समेत मेरठ के तमाम बडेÞ व्यापारी नेताओं ने कैंट विधायक का इसको लेकर आभार जताया है। अजय गुप्ता ने कहा कि उनका संगठन शुरू से ही इस मुद्दे को लेकर कैंट विधायक के समर्थन में रहा है।

सदर और आबूलेन के व्यापारियों ने किया स्वागत

सदर और आबूलेन के व्यापारियों ने भी दिल्ली रोड और सदर के व्यापारियों ने भी टोल हटाए जाने का स्वागत किया है। सदर के व्यापारी संदीप अल्फा, गुड्डू अल्फा व आबूलेन के स. नरेन्द्र सिंह, स. राजबीर सिंह, आदेश जैन आदि ने कहा है टोल हटने से बड़ी राहत मिली है। इसके लिए समाचार पत्र जनवाणी के भी प्रयास सराहनीय हैं। जनवाणी ने लगातार इसके लिए आवाज उठाई है।

ट्रक और बस आपरेटर्स ने जताया आभार

ट्रक और बस आपरेटर एसोसिएशन ने टोल खत्म किए जाने पर आभार जताया है। बस आॅपरेटर यूनियन के हाजी इलियास व व्यापारी नेता विपुल सिहल ने दिल्ली रोड व रुड़की रोड के टोल प्वाइंट बंद कर दिए जाने तथा मवाना रोड टोल प्वाइंट पर मेरठ नंबर वाली गाड़ियों से टोल की वसूली रोक दिए जाने के लिए कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौर, सीईओ नवेन्द्र नाथ समेत बोर्ड के सभी निर्वाचित सदस्यों का भी आभार जताया है।

पहले भी गलत था और अब भी गलत: चिन्यौटी

मेरठ ट्रक आपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश ट्रक आपरेटर फैडरेशन के वेस्ट यूपी प्रवक्ता व कांग्रेस नेता पिंकी चिन्यौटी का कहना है कि दिल्ली रोड व रुड़की रोड पर टोल पहले से गलत था। कैंट बोर्ड ने केवल अपनी गलती मानी है। जबकि अभी मवाना रोड पर गलती मानना बाकी है। जहां तक कैंट व्हिकल फीस की बात है तो कैंट का एरिया सरधना रोड तक है। इससे इतना ज्यादा रेवेन्यू मिलेगा कि कैंट बोर्ड के स्टॉफ की सेलरी तो दूर की बात कैंट बोर्ड में विकास की बाढ़ आ जाएगी। इसके अलावा पिंकी चिन्यौटी ने किला रोड पर टोल प्वाइंट बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img