Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

सीएम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना उत्तम प्रदेश: नंदी

  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर
  • ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इन्वेस्टर्स का विश्वास और भरोसा जीता
  • दुनिया की जानी मानी कम्पनियां उत्तर प्रदेश में इन्वेस्ट करने के लिए इच्छुक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: पीएम व सीएम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को एक नयी पहचान एक्सप्रेस-वे प्रदेश के रूप में मिली है। वर्ष 2017 के बाद से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है, और अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। सर्वोत्तम प्रदेश बनने के लिये सभी लोगों का योगदान ज़रूरी है। उकेंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश को ‘सिगनेचर ऑफ यूपी‘ के नाम से सम्बोधित किया है, जो उत्तर प्रदेश के लिये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘ ने राजधानी के एक पांच सितारा होटल में आयोजित कान्क्लेव यूपी एक्सप्रेसवे कैपिटल ऑफ इण्डिया के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 16 जुलाई को जब बुन्देल खण्ड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया, उसके बाद से उत्तर प्रदेश पूरे देश के एक्सप्रेसवे का कुल 37.7 प्रतिशत हो गया है, जो हम सब उत्तर प्रदेश वासियों के लिये एक गर्व का विषय है, और इस तरह बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की तकदीर और तसवीर को भी बदलेगा।

मंत्री नंदी ने कहा कि बुण्देलखण्ड को कंटीला, पथरीला और सूखा समझ कर पहले की सरकारें छोड़ दिया करती थीं। मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में जिस तरह से काम हुआ है उससे तकदीर और तसवीर दोनों बदली है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखण्ड एक बड़ी ऊँचाईयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि यह हम सब जानते हैं कि किसी भी देश या प्रदेश के विकास के लिये इन्फ्राइंस्ट्रक्चर की बहुत बड़ी भूमिका होती है।

नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 80,224 करोड़ रू0 की जो ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुयी थी, यह दर्शाता है कि हमने इन्वेस्टर्स का विश्वास और भरोसा जीता है। दुनिया की प्रसिद्व कम्पनियाँ उत्तर प्रदेश में इन्वेस्ट करने की ओर आकर्षित हो रही हैं। देश के बड़े-बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश में अपना उद्योग लगाने को आतुर हैं। प्रदेश सरकार द्वारा सब का साथ, सब का विकास और सब का विश्वास मंत्र पर लगातार काम किया जा रहा है। इस अवसर पर यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी और अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img