Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

हाड़कंपाने वाली ठंड ने किया परेशान

  • भीषण ठंड से लोग हो रहे बीमारी का शिकार

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: इस समय हाड़ कं पकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। इस ठंड के पड़ने से लोगों की ठिठुरन बनी हुई है। बढ़ती ठंड के कारण लोग बीमारी का भी शिकार हो रहे हैं। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव, रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अभी शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। कोहरे और पाले का असर बरकरार रहने के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। दिन का तापतान 14 डिग्री पर पहुंच गया है।

जिससे मौसम में ठंड का प्रकोप बना हुआ है। सोमवार को दिन निकलते ही कोहरे और पाले ने दस्तक दी और ठंड का अहसास बनाए रखा। दिन में धूप देखने को नही मिली। दिन भर सूर्य देवता के दर्शन न होने के कारण लोग ठंड में परेशान ही रहे। जनवरी के महीन में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ेगा। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अधिक सर्दी पड़ेगी। यह सर्दी इस बार बच्चों और बुजुर्गों को परेशान करेगी।

07 2

इसलिए सर्दी से बचाव के लिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए लोगों को अपने घरों से बाहर सिर्फ काम के लिए ही निकलना चाहिए अन्यथा अपने घरों में ही रहे। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। कोहरे और पाले के साथ ठंड का अहसास बढ़ेगा।

ये दर्ज हुआ तापमान

राजकीय मौसम वैधशाला पर सोमवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्स्यिस एवं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 एवं न्यूनतम आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह और शाम के समय हवा शांत रही। जबकि दोपहर में छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली।

ये रही प्रदूषण की स्थिति

मेरठ में प्रदूषण की मात्रा फिलहाल कम चल रहीे है। मेरठ में 188, बागपत में 239, गाजियाबाद में 302, मुजफ्फरनगर में 366 रहा। जबकि जयभीमनगर में 196, गंगानगर में 190 और पल्लवपुरम में 178 दर्ज किया गया।

11 घंटे की मैराथन विद्युत कटौती ने किया हलकान

सरधना: एक ओर ठंड ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। वहीं, दूसरी ओर अघोषित विद्युत कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को करीब 11 घंटे की मैराथन विद्युत कटौती ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। कोहरे के चलते विद्युत लाइन में आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। कोहरे के कारण इंसूलीटर फुंक रहे हैं। जिसके चलते क्षेत्र के लोग पिछले कुछ दिनों से अघोषित विद्युत कटौती का दंश झेल रहे हैं।

रविवार देर रात करीब एक बजे कई स्थानों पर इंसूलीटर भस्ट हो गए। विद्युत कर्मी लाइन को दुरुस्त करने में लग गए। कई घंटे मशक्कत करने के बाद लाइन को ठीक किया गया। मगर तभी मंढियाई बिजलीघर में ब्रेकर मशीन खराब हो गई। जिसके चलते सरधना की नहीं आसपास क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई। सोमवार को दिनभर मशीन ठीक करने का काम चला। तब जाकर करीब 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। करीब 11 घंटे की मेराथन विद्युत कटौती ने लोगों का बुरा हाल कर दिया।

08 2

लोग बिजली से संबंधित अपने जरूरी काम नहीं कर सके। बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में जेई संजीव कुमार का कहना है कि कई स्थानों पर इंसूलीटर खराब हो गए थे। इसके अलावा मंढियाई बिजलीघर में ब्रेक मशीन में दिक्कत आ गई थी। इस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। लाइन दुरुस्त करके आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img