Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

बिना बताये छुट्टी पर गए तो होगी कार्रवाई

  • एमडीए उपाध्यक्ष ने जारी किये आदेश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय फुल फॉर्म में चल रहे हैं। बिना छुट्टी स्वीकृत कराए छुट्टी पर जाने वाले इंजीनियर और और कर्मचारियों पर उन्होंने लगाम कस दी है। उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा है कि छुट्टी की स्वीकृति पहले अनिवार्य रूप से कराई जाएगी। यदि कोई छुट्टी जाने से पहले छुट्टी नहीं कराएगा तो उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।

अब अधिकारियों और कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए पहले प्राधिकरण उपाध्यक्ष को अर्जी लगानी होगी, जिसके बाद ही छुट्टी मिल सकती है। दरअसल, प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय के संज्ञान में लाया गया कि कर्मचारी और इंजीनियर छुट्टी जाने के बाद में छुट्टी को स्वीकृत कराते हैं। इसको लेकर प्राधिकरण उपाध्यक्ष नाराज हो गए। उन्होंने आदेश जारी कर दिया कि किसी भी कर्मचारी को छुट्टी पर जाने से पहले एक अर्जी देनी होगी, जिस पर छुट्टी दी जाएगी या नहीं, उस पर विचार किया जाएगा,

लेकिन बिना बताए छुट्टी पर जाना अनुशासनहीनता मानी जाएगी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने यह आदेश नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करा दिया है। इन आदेशों के बाद प्राधिकरण कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। क्योंकि अब तक कर्मचारी छुट्टी के लिए कोई अर्जी नहीं लगाते थे। मनमर्जी से छुट्टी चल रही थी। आये और गए, कुछ भी दस्तावेज नहीं दिया जाता था।

अब प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने लगाम कस दी है। अब ऐसा भविष्य में नहीं होगा। छुट्टी के लिए पहले अर्जी देना अनिवार्य होगी। यदि अर्जी नहीं दी और कर्मचारी छुट्टी पर चले गए तो यह सीधे अनुशासनहीनता के दायरे में लाई जाएगी, जिसके बाद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई संभव हो सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img