Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

संतों के आशीर्वाद से देश होता है खुशहाल: मनोज सिन्हा

  • पाकिस्तान द्वारा कब्जाए गये कश्मीर की घटना पर देशवासी के मन में आज भी है कसक

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी के कुलपति परम पूज्य स्वामी विवेकानंद सरस्वती का आशर्वाद लेने पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से देश में खुशहाली आती है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद हालात सामान्य होते जा रहे हैं। पूज्य संत स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा कश्मीर के हिस्से पर कब्जा करने की कसक आज भी देश के प्रत्येक व्यक्ति के दिल में है।

रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा गंगनहर किनारे टीकरी स्थित गुरुकुल प्रभात आश्रम पहुंचे। उपराज्यपाल ने आश्रम के कुलपति व संत परम पूज्य स्वामी विवेकानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। कहा कि घाटी में तेजी से विकास हो रहा है और पर्यटन में भी देश-विदेश के लोगों का रुझान बढ़ रहा है।

32 5

पूज्य स्वामी को जम्मू-कश्मीर आने का न्योता दिया तो पूज्य स्वामी ने पीओके के भारत में मिलाने का इशारा करते हुए कहा कि जब दोनों एक हो जाएगे तभी मैं वहां आऊंगा। इस अवसर पर समाजसेवी अजय कुमार, सुबोध कुमार, ब्रह्मचारी तेज प्रकाश, ज्ञानेन्द्र शर्मा, डा. राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img