Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

अग्रणी राज्य से पीछे नहीं जम्मू-कश्मीर: मनोज सिन्हा

  • कहा-शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से लेकर सुरक्षा तक के क्षेत्र में धारा 370 हटने के बाद आए सुखद बदलाव
  • दुष्यंत कुमार फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रहे जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि धारा 370 समाप्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के हालात तेजी से बदले हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से लेकर सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर यह राज्य किसी भी अग्रणी राज्य से पीछे नहीं है।

रविवार को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में आयोजित दुष्यंत स्मृति सम्मान समारोह-2022 में भाग लेने आए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में कहा कि बदलते भारत में देश ने विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का गौरव हासिल करते हुए उस देश को पीछे छोड़ दिया है, जिसका यह गुलाम रह चुका है।
पांच अगस्त 2019 को 370 समाप्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

31 4

जिस राज्य में तिरंगा फहराना एक चुनौती हुआ करता था, आज उसी राज्य के लोग तिरंगा यात्रा निकालने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। भूमि कानून में बदलाव के बाद जम्मू-कश्मीर के किसानों की आय दोगुना और कहीं-कहीं तीन गुना तक हो चुकी है। हरियाणा और पंजाब के बाद जम्मू-कश्मीर किसानों की मासिक आय 18 हजार से अधिक औसत वाला तीसरा राज्य बन गया है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वास्थ्य संगठनों की ओर से जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि जेके में स्वास्थ्य सेवाएं और जनस्वास्थ्य के मामलों में यह राज्य दूसरे राज्यों से बेहतर रहा है। शिक्षा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश में जहां 32 छात्रों पर एक शिक्षक का औसत है, वहीं जेके में 14 छात्रों पर एक शिक्षक नियुक्त है। प्रदेश में 100 परसेंट डोर तो डोर कूड़ा कलेक्शन होता है।

जम्मू कश्मीर की हर पंचायत में सरकारी प्ले फील्ड है। ब्लॉक और तहसील स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम किया गया, इसी का परिणाम है कि पिछले साल 17 लाख खिलाड़ियों ने खेलकूद में भाग लिया। इस साल यह लक्ष्य 35 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य है। राज्य में बिजली उत्पादन की क्षमताओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले तीन सालों में बिजली का जेके में इतना उत्पादन होगा, जितना बीते 70 सालों में नहीं हुआ है।

इसके अलावा उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि एक साल में एक करोड़ 18 लाख टूरिस्ट आए हैंं। आने वाले समय में हर श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा सुविधा और आराम के साथ कर सके, इसकी योजना तैयार की जा रही है। प्रदेश में अब तक 38 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट हो चुका है, और 20 हजार करोड़ के प्रस्ताव लंबित हैं।

इसके साथ विश्व का सबसे बेहतरीन मॉल श्रीनगर में बन रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई है। मनोज सिन्हा ने कहा कि 370 हटने के बाद आतंकवाद की कमर टूट गई है। कभी आतंकवादियों की शर्तों को मानते हुए प्रदेश के लिए शान्ति खरीदी जाती थी, आज हालात बदले हैं, और शांति स्थापित की जाती है।

इको सिस्टम पर नकेल कसी गई है, 147 आतंकवादियों का सफाया किया जा चुका है। प्रदेश में अब पत्थरबाज दिखाई नहीं देते हैं। तीन साल में 30 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है, जबकि लाखों लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। इस समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम कुमार और संचालन आनन्द रॉय ने किया।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर रहे। जबकि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. संजीव शर्मा बदलाते भारत में निखरता कश्मीर संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर पांडेय और प्रो. नीलू रंजन को दुष्यंत स्मृति सम्मान-2022 प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन दुष्यंत कुमार फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. राजेन्द्र सिंह और सचिव गौरव त्यागी ने किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img