Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

हैरत: मेडिकल थाने से चोरी हो गई बुलेट

  • थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो पाये बुलेट चोर
  • एसआई की सुपुर्दगी में थाने में जमा थी बुलेट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिस पुलिस को समाज के हर व्यक्ति एंव सम्पत्ति की सुरक्षा का करने का जिम्मा सरकार द्वारा दिया गया हो। वहीं, पुलिस अपने दायित्वों से दूर होती नजर आ रही है। आमजन की सुरक्षा तो दूर अब पुलिस अपने थाने में रखी प्रॉपर्टी की सुरक्षा नहीं कर पा रही है।

मेडिकल थाने में जमा एक बुलेट को चोर पुलिस की आंखों के सामने से ही उड़ाकर ले गये और पुलिस ताकती रह गई। पीड़ित मेडिकल थाना पुलिस से बुलेट लेने पहुंचा तो वहां बुलेट नहीं मिली। यह देख उसके होश फाख्ता हो गये। पीड़ित ने बुलेट चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है।

मेडिकल थाना क्षेत्र्र 31 अगस्त को साढ़े तीन बजे सराय मोड़ पर नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने एक बुलेट और स्पलेंडर बाइक में टक्कर मार दी थी। जागृति विहार 557/2 निवासी सोविन्द सिंह पुत्र रणजीत सिंह अपनी बुलेट पर बैठा था। सोविन्द्र कोरियर का इंतजार कर रहा था। उस समय जागृति विहार सेक्टर नौ निवासी एक युवक बाइक पर बैठकर बिरयानी खा रहा था।

उसी समय गोकलपुर काली नदी की ओर से तेजगति से एक ट्रैक्टर चालक ने पहले तो बिरयानी खा रहे युवक की बाइक में टक्कर मारकर घायल कर दिया। फिर उसने सोविन्द्र की बुलेट में टक्कर मार दी। उस समय बाइक सवार टक्कर लगने पर गंभीर रुप से घायल हुआ था, लेकिन सोविन्द्र बाल-बाल बच गया था। सोविन्द्र ने ट्रैक्टर की चाबी निकालकर पुलिस को सूचना दी थी।

34 6

पुलिस ने उस समय ट्रैक्टर और बाइक व बुलेट को कब्जे में लेकर मेडिकल थाने ले गई। दुर्घटना की एफआईआर सोविन्द्र ने दर्ज कराई थी। सोविन्द्र ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के भाई ने समझौते के लिए कल बुलाया था। दोनों पक्षों के बीच एसआई अजय प्रताप सिंह के सामने समझौता हो गया था। आज सुबह 11 बजे सोविन्द्र मेडिकल थाने पर बुलेट संख्या यूपी-सीके 5669 लेने पहुंचा।

बुलेट थाने में नहीं देखकर सोविन्द्र का माथा ठनका। उसने थाने पर खड़े एसआई अजय प्रताप सिंह से कहा कि मेरी बुलेट कहां है। इस पर एसआई बोला तुम ले गये थे बुलेट तो। सोविन्द्र ने कहा कि मैं ले जाता तो यहां क्यों आता। इस पर एसआई बोला ट्रैक्टर वाला ले गया होगा। फिर उसने कहा कि शायद बुलेट गायब हो गई है।

यह सुनकर सोविन्द्र ने कहा कि जब थाने में तुम्हारी आंखों के सामने बुलेट चोरी हो रही है तो तुम क्या खाक सुरक्षा करोंगे लोगों की? बुलेट चोरी होने की खबर पर पूरे थाने में हड़कंप मच गया। एसआई ने कहा कि मैं थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे दिखवाता हूं। पीड़ित ने थाना मेडिकल में बुलेट गायब होने की तहरीर दी है। पुलिस थाने से बुलेट चोरी के मामले में जांच में जुट गई है।

महिला से मोबाइल लूटा

मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र श्याम नगर बीस फीटा रोड निवासी वारिशा से रविवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। महिला ने बदमाशों से लूट का विरोध किया। लेकिन बदमाश मारपीट कर मौके से फरार हो गये। लूट की घटना पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला के परिजन पहुंच गये। थाना प्रभारी ने इस तरह की घटना से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जायेगी।

सदर सोतीगंज में बदमाशों ने महिला से चेन लूटी

मेरठ: सदर थाना क्षेत्र सोतीगंज में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन लूट ली। महिला ने विरोध किया तो बदमाश तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। महिला की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। बेगमबाग निवासी मंजु सदर सब्जी मंडी से सब्जी लेने आई थी। जब वह सब्जी लेकर लौट रही थी तो सोतीगंज आकाश गंगा साड़ी के सामने बाइक सवार बदमाश आये और मंजु के गले से चेन झपट ली।

मंजु ने शोर मचाया तो बदमाशों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। सदर पुलिस को महिला ने लूट की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं, लेकिन पुलिस को अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img