Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

Ratan Tata: जब एक फैन ने रतन टाटा को कमेंट में लिख दिया था ‘छोटू’, तो दिग्गज ने कह डाली थी ये दिल को छू लेने वाली बात…

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीती रात यानि बुधवार करीब 11:30 बजे देश के जाने माने उद्योगपति और टाटा संस के आजीवन चेयरमैन एमिरेट्स रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बता दें कि, टाटा ग्रुप 2023-24 में 13 लाख 85,000 करोड़ रूपये के राजस्व के साथ दुनिया के सबसे बड़े उद्योग समूहों में से एक हैं। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा बेशक अरबपतियों में शामिल थे, लेकिन अपनी सादगी से वह हर किसी के दिल पर राज करते थे। उनका हर कोई सम्मान करता था। इसके अलावा वह कईं मौकों पर गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते थे। ऐसा कर उन्होंने भारतीयों को गर्व महसूस कराया है।

महज 21 वर्ष की आयु में स्टील के कारोबार से जुड़े

दरअसल, रतन टाटा को महज 21 साल की उम्र में ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार से जुड़े समूह, टाटा समूह का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया था। चेयरमैन बनने के बाद रतन टाटा ने टाटा समूह को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया था।

परदादा ने की थी टाटा समूह की स्थापना

टाटा समूह की स्थापना रतन टाटा के परदादा जमशेद जी टाटा ने 1868 में मुंबई में की थी। रतन टाटा ने 2012 तक समूह का नेतृत्व किया। चेयरमैन पद से हटने के बाद, रतन टाटा को टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स के मानद चेयरमैन की उपाधि से सम्मानित किया गया।

कईं किस्से हो रहे सोशल मीडिया पर वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarcasm (@sarcastic_us)

रतन टाटा के निधन के बाद उनसे जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनकी इंसानियत की एक छोटी, लेकिन दिल जीतने वाली यह घटना 2020 की है। रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर वापसी की और 1 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर पोस्ट किया। इस पर एक महिला ने उन्हें छोटू कहते हुए बधाई दी। इस पर कुछ सोशल यूजर्स ने महिला को असभ्य बताया और ट्रोल करना शुरू कर दिया।

लेकिन रतन टाटा ने इस ट्रोलिंग का समर्थन नहीं किया है और महिला की तरफ से जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि हम सभी के भीतर एक बच्चा होता है। कृपया इस युवती का सम्मान करें। उनका यह जवाब लोगों के दिल को जीत लिया।

अब रतन टाटा का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उनकी सरलता और करुणा को दिखाता है। उनकी विनम्रता और दूसरों के प्रति उनका आदर आज भी हम सभी के दिलों में जिंदा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img