Friday, June 19, 2026
- Advertisement -

लू के थपेड़े ने किया हाल बेहाल, पारा पहुंचा 40 डिग्री पर

  • अप्रैल के महीने में मई और जून जैसी भीषण गर्मी
  • बढ़ती गर्मी कर रही अब लोगों को बीमार

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को दिन का तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया है। जिसके चलते गर्मी ने लोगों को हलकान कर दिया है। लू के थपेड़े चलने से गर्मी ने अब लोगों को बीमारी का शिकार करना शुरू कर दिया है। अगर मौसम विशेषज्ञों की माने तो उनका कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और इस बार मई और जून में तापमान 45 डिग्री को पार करेगा।

तापमान का लगातार बढ़ने से हाइवे से लेकर बाजारों तक सन्नाटा पसरा हुआ है। इस तपती और चिलचिलाती गर्मी में अब लू के थपेड़े भी चलने शुरू हो गए हैं। जिसके चलते लोगों ने दोपहर में अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। क्योंकि यह गर्मी अब लोगों को बीमारी का शिकार कर रही है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह गर्मी बेहद खराब है।

05 17

क्योंकि इस गर्मी के कारण यह बीमारी का शिकार हो रहे हैं। लू के थपेड़े चलने से हालात और बेकाबू हो रहे है। राजकीय मौसम वैधशाला पर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम आर्द्रता 36 एवं न्यूनतम आर्द्रता 20 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख शांत रहा। वहीं, इस संबंध में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. उदय प्रताप शाही का कहना है कि जिस तरह से इस सीजन में गर्मी पड़ रही है।

उससे साफ नजर आ रहा है कि इस बार तापमान 50 डिग्री के आसपास पहुंचेगा। क्योकि अप्रैल के महीने में 40 डिग्री पर तापमान पहुंचना बेहद गंभीर है। मौसम लगातार शुष्क हो रहा है। क्योंकि यह गर्मी लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डालेगी। इसलिए इससे बचाव बेहद जरूरी है।

फसलों पर भी पड़ेगा प्रभाव

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के कृषि वैज्ञानिक डा. आरएस सेंगर का कहना है कि बढ़ती गर्मी के कारण फसलों पर भी प्रभाव पड़ेगा। जहां गेहूं की फसल पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं, बेल वाली फसलों पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। सब्जी की फसलों को बचाने के लिए किसानों को समय-समय पर पानी देना चाहिए और इसके लिए बेहद सावधानी बरतनी चाहिए।

कई वर्षों का टूटा रिकॉर्ड

अप्रैल के महीने में लगातार तापमान बढ़ रहा है। जिसके चलते कई वर्षों का रिकॉर्ड लगातार टूट रहा है। अप्रैल के महीने में 30 वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। जिसके चलते लोगों के इस बार होश उड़े हुए हैं। माना जा रहा है कि इस बार गर्मी का रुख बेहद सख्त रहेगा।

गर्मी से ऐसे करें बचाव

  1. घर से बाहर तभी निकले जब पूरे शरीर को सूती कपड़े से ढक ले।
  2. दोपहर के समय घर से न निकले
  3. सुबह और शाम के समय ही अपने जरूरी कामकाज निपटाए
  4. बच्चों और बुजुर्गों का गर्मी में इस बार बेहद ध्यान रखे।
  5. पानी का सेवन जरूर करे हो सके तो नींबू पानी का सेवन भी करे
  6. घरों के बाहर कूड़ा करकट एकत्रित न होने दे
  7. कूलर का पानी प्रतिदिन बदले
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...

Dehradun News: रम्पुरा को मिली 23 लाख की विकास सौगात, सड़क निर्माण का शुभारंभ

जनवाणी ब्यूरो | रूद्रपुर: नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं...

Shamli News: वलीमे की दावत में लाया गया गोमांस, दूल्हा और मामा गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने जंगल में...
spot_imgspot_img