जनवाणी संवाददाता |
चरथावल: क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुई पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड़ से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए बदमाश को पुलिस ने रोहाना तिराहे दबोचा लिया। पकड़े गए बदमाश पर करीब एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज है।
चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चार दिन पूर्व पुलिस मुठभेड़ से फरार हुआ बदमाश खड़ा है सूचना पर चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में दधेड़ू चौकी इंचार्ज सजंय राणा ने आरोपी को रोहाना तिराहे के पास शराब के ठेके से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गुलफाम उर्फ सतीश पुत्र तीरमल निवासी ग्राम योगेन्द्र नगर माजरा सीकरी थाना भोपा बताया। चरथावल थाना प्रभारी महेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया बदमाश एक शातिर किस्म का बदमाश है जिस पर लूट, चोरी, हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। पकड़ा गया बदमाश ग्राम लुहारी खुर्द में हुई दो बड़ी चोरियों व पुलिस मुठभेड़ में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

