- पांच दिवसीय नोडल टीचर का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: समग्र शिक्षा समेकित शिक्षा अभियान के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग छात्र/छात्राओं को बेहतर शिक्षा एवं शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पांच दिवसीय नोडल टीचर का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। होम बेस्ड एजुकेशन, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सुगम्यता सर्वेक्षण, समावेशी शिक्षा में आईसीटी का उपयोग क्रॉस डिसेबिलिटी निदानात्मक शिक्षण कक्षा कक्ष प्रबंधन पाठ सहगामी क्रियाएं, बच्चों के चिन्ह्यांकन एवं नामांकन, मेडिकल असेसमेंट कैंप, मेजरमेंट कैंप, डिस्ट्रीब्यूशन कैंप, एस्कॉर्ट अलाउंस, स्टाइपेंड समर्थ ऐप आदि समावेशी शिक्षा की अद्यतन प्रविधियां से संबंधित प्रशिक्षण विकासखंड मोहम्मदपुर देवमल के बीआरसी केंद्र जमालपुर पठानी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव के आदेश अनुसार एवं खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात कुमार, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा लियाकत अली की देखरेख में दिया गया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढ़ें

